युवा संवाद में 250 युवाओं ने ली लोकतांत्रिक शपथ

युवा संवाद में 250 युवाओं ने ली लोकतांत्रिक शपथ
 

<strong>विकसित भारत युवा संवाद: अपना वोट जानें’ विषय पर युवाओं को किया जागरूक, लोकतंत्र में सक्रिय भागीदारी का दिया संदेश</strong>

<strong>झज्जर, 29</strong><strong> अक्टूबर।</strong>

निकटवर्ती गांव ख़ातीवास स्थित संस्कारम पब्लिक स्कूल में मेरा युवा भारत की ओर से युवा संवाद कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें 250 विद्यार्थियों एवं युवाओं ने भाग लिया और लोकतांत्रिक मूल्यों के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराते हुए लोकतांत्रिक शपथ ली। यह जानकारी मेरा युवा भारत की उपनिदेशक अर्शदीप ने दी। उन्होंने बताया कि कार्यक्रम में यूथ आइकन दीक्षिता गुलिया ने ‘विकसित भारत युवा संवाद: अपना वोट जानें’ विषय पर युवाओं को मतदान के महत्व, निर्वाचन प्रक्रिया और लोकतंत्र में उनकी भूमिका के बारे में जागरूक किया। वहीं, एशियन गेम्स में भाग ले चुकीं पूजा ने स्पोर्ट्स आइकन के रूप में युवाओं को प्रेरित किया। संवाद सत्र में विद्यार्थियों ने युवा सहभागिता, नागरिक जिम्मेदारियों और पहली बार मतदान करने वाले युवाओं की भूमिका पर विचार साझा किए।

उपनिदेशक ने बताया कि कार्यक्रम का उद्देश्य युवाओं को लोकतांत्रिक प्रक्रियाओं के प्रति जागरूक कर राष्ट्र निर्माण में उनकी भागीदारी सुनिश्चित करना रहा। इस अवसर पर लेखा एवं कार्यक्रम अधिकारी जयशंकर, ज्योति, जसबीर, दीपक, दीपेंद्र, आकाश, ऋतु कुमार, हर्ष, रवि और हनी सहित अन्य उपस्थित रहे।

About the Author

Atal Hind Team Online
Atal Hind Team Online

9447 Articles