चिन्हित अपराधों, नशा तस्करी और साइबर फ्रॉड पर प्रभावी कार्रवाई करें अधिकारी : डीसी

चिन्हित अपराधों, नशा तस्करी और साइबर फ्रॉड पर प्रभावी कार्रवाई करें अधिकारी : डीसी
 

**डीसी वर्षा खांगवाल ने चिन्हित अपराध, नशा मुक्ति अभियान की समीक्षा बैठक में दिए आवश्यक दिशा-निर्देश

केमिस्ट शॉप पर सीसीटीवी कैमरे अनिवार्य रूप से पूरी दुकान को करें कवर, फुटेज का कम से कम तीन माह का बैकअप रखने के निर्देश

<strong></strong>झज्जर, 13<strong></strong> अक्टूबर** डीसी वर्षा खांगवाल ने जिला में कानून व्यवस्था को मजबूत बनाने और अपराधों पर प्रभावी अंकुश लगाने के उद्देश्य से चिन्हित अपराध, नारकोर्ड तथा साइबर फ्रॉड से संबंधित मामलों की समीक्षा बैठक ली। बैठक में डीसीपी  फैजल खान विशेष रूप से उपस्थित थे। डीसी वर्षा खांगवाल ने अधिकारियों को अपराधों की रोकथाम, मामलों की प्रभावी जांच तथा आपसी समन्वय के साथ कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। डीसी ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि नशे से संबंधित गतिविधियों पर निगरानी मजबूत रखी जाए और नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाए। उन्होंने कहा कि अपराध नियंत्रण के लिए नियमित निगरानी, प्रभावी कार्रवाई और विभागीय समन्वय बेहद जरूरी है।

<strong>केमिस्ट शॉप पर सीसीटीवी कैमरों की व्यवस्था दुरुस्त रखने के निर्देश</strong> डीसी वर्षा खांगवाल ने केमिस्ट दुकानों पर सीसीटीवी निगरानी व्यवस्था को प्रभावी बनाए रखने के निर्देश देते हुए कहा कि कैमरे इस प्रकार लगाए जाएं कि पूरी दुकान कवर हो। सीसीटीवी फुटेज का कम से कम तीन माह का बैकअप सुरक्षित रखा जाए, ताकि आवश्यकता पड़ने पर रिकॉर्डिंग उपलब्ध हो सके। उन्होंने संबंधित टीम को केमिस्ट दुकानों का नियमित निरीक्षण करने के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान सीसीटीवी कैमरों की कार्यशील स्थिति, पूरी दुकान में उनकी कवरेज और फुटेज के बैकअप की जांच की जाए। जहां भी कमियां पाई जाएं, वहां नियमानुसार आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। साथ ही नशीली दवाओं की उपलब्धता की भी चेकिंग करने के निर्देश दिए गए। डीसी ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि सभी संबंधित मामलों की नियमित मॉनिटरिंग की जाए और निर्धारित दिशा-निर्देशों की पालना सुनिश्चित करते हुए जिला में अपराध नियंत्रण के लिए गंभीरता से कार्य किया जाए। इस अवसर पर एसडीएम झज्जर रवि मीणा,एसडीएम बादली विशाल सहित सम्बंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

About the Author

Atal Hind Team Online
Atal Hind Team Online

9447 Articles