डीसी वर्षा खांगवाल ने अभिलेख दान अभियान के तहत ऐतिहासिक दस्तावेज, पुराने पत्र, तस्वीरें व महत्वपूर्ण रिकॉर्ड दान करने के लिए नागरिकों से किया आह्वान

डीसी वर्षा खांगवाल ने अभिलेख दान अभियान के तहत ऐतिहासिक दस्तावेज, पुराने पत्र, तस्वीरें व महत्वपूर्ण रिकॉर्ड दान करने के लिए नागरिकों से किया आह्वान
 

<strong>पुराने दस्तावेजों को सहेजना हम सभी की नैतिक जिम्मेदारी : डीसी</strong>

**निजी अभिलेख अपने पास रखने वालों को भी संरक्षण के लिए निःशुल्क मार्गदर्शन देगा अभिलेखागार विभाग

<strong></strong>झज्जर, 30<strong></strong> अक्टूबर।**

इतिहास केवल किताबों में ही नहीं, बल्कि पुराने दस्तावेजों, पत्रों, तस्वीरों और ऐतिहासिक अभिलेखों में भी जीवंत रहता है। हमारी विरासत से जुड़े ये दस्तावेज आने वाली पीढ़ियों के लिए अनमोल धरोहर हैं। इन्हें सुरक्षित रखना और भावी पीढ़ियों तक पहुंचाना हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है। यह आह्वान डीसी वर्षा खांगवाल ने झज्जर जिला वासियों से हरियाणा राज्य अभिलेखागार विभाग के 'अभिलेख दान अभियान' में बढ़-चढ़कर भागीदारी करने की अपील करते हुए किया।

डीसी वर्षा खांगवाल  ने कहा कि अनेक परिवारों और संस्थाओं के पास पीढ़ियों से पुराने ऐतिहासिक दस्तावेज, महत्वपूर्ण पत्र, दुर्लभ तस्वीरें, सरकारी रिकॉर्ड तथा सामाजिक, राजनीतिक एवं सांस्कृतिक घटनाओं से जुड़े अभिलेख सुरक्षित रखे हुए हैं। ये अभिलेख न केवल बीते समय की घटनाओं के प्रमाण हैं, बल्कि तत्कालीन प्रशासनिक व्यवस्था, सामाजिक जीवन, आर्थिक गतिविधियों, धार्मिक परंपराओं और सांस्कृतिक विरासत की भी महत्वपूर्ण जानकारी प्रदान करते हैं। ऐसे दस्तावेजों का उचित संरक्षण आने वाली पीढ़ियों को अपने इतिहास से जोड़ने का महत्वपूर्ण माध्यम बन सकता है। ऐतिहासिक धरोहर को सुरक्षित रखने के लिए आगे आएं नागरिक डीसी वर्षा खांगवाल ने बताया कि अभिलेखागार विभाग, हरियाणा का मुख्य उद्देश्य प्रशासनिक, राजनीतिक, आर्थिक, सामाजिक, धार्मिक एवं सांस्कृतिक महत्व के सरकारी और निजी अभिलेखों को एकत्रित करना, उनका व्यवस्थित प्रबंधन करना तथा वैज्ञानिक तरीके से संरक्षण करना है। इसी उद्देश्य से विभाग द्वारा अभिलेख दान अभियान चलाया जा रहा है। उन्होंने नागरिकों से अपील की कि यदि उनके पास कोई ऐतिहासिक महत्व का दस्तावेज, पुराना पत्र, तस्वीर, डायरी, सरकारी रिकॉर्ड या अन्य दुर्लभ सामग्री उपलब्ध है, तो उसे हरियाणा राज्य अभिलेखागार को दान करने पर विचार करें, ताकि इस बहुमूल्य विरासत को उचित देखभाल के साथ सुरक्षित रखा जा सके। अपने पास अभिलेख रखने वालों को भी मिलेगी निःशुल्क सहायता डीसी ने स्पष्ट किया कि जो व्यक्ति अपने पास मौजूद ऐतिहासिक दस्तावेजों को दान नहीं करना चाहते और उन्हें अपने पास ही सुरक्षित रखना चाहते हैं, वे भी अभिलेखागार विभाग को इसकी जानकारी दे सकते हैं। विभाग द्वारा ऐसे अभिलेखों के बेहतर रखरखाव एवं संरक्षण के लिए समय-समय पर निःशुल्क मार्गदर्शन और आवश्यक सहायता उपलब्ध करवाई जाएगी।

About the Author

Atal Hind Team Online
Atal Hind Team Online

9447 Articles