19-20 नवंबर को होगा जिला स्तरीय युवा महोत्सव

19-20 नवंबर को होगा जिला स्तरीय युवा महोत्सव

विजेताओं को मिलेंगे 2100-4100 तक के पुरस्कार

नशा मुक्त युवा, विकसित भारत थीम पर होगा महोत्सव; 15 से 29 वर्ष के युवा ले सकेंगे भाग, पंजीकरण अनिवार्य

झज्जर,

युवाओं की रचनात्मक प्रतिभा, सांस्कृतिक विरासत एवं कला कौशल को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से जिला में 19 व 20 नवंबर को डीसी वर्षा खांगवाल के मार्गदर्शन में जिला स्तरीय युवा महोत्सव-2026 का आयोजन किया जाएगा। भारत सरकार के दिशा-निर्देशों के अनुरूप इस वर्ष महोत्सव की मुख्य थीम नशा मुक्त युवा, विकसित भारत रखी गई है। जिला युवा समन्वयक अधिकारी एवं आईटीआई प्रधानाचार्य  संदीप अहलावत ने जिला के सभी राजकीय एवं निजी शिक्षण संस्थानों, महाविद्यालयों, विश्वविद्यालयों तथा ग्रामीण क्षेत्रों के युवाओं से अधिकाधिक संख्या में भाग लेने की अपील की है। महोत्सव में भाग लेने के लिए निर्धारित आयु वर्ग के युवा समय रहते अपना ऑनलाइन पंजीकरण करवाएं। उन्होंने बताया कि विजेताओं को प्रथम पुरस्कार 4,100 प्रति प्रतिभागी, द्वितीय पुरस्कार 3,100 प्रति प्रतिभागी, तृतीय पुरस्कार 2,100 प्रति प्रतिभागी प्रदान किए जाएंगे।

6 विधाओं में प्रतिभा परीक्षा ऐसे करें ऑनलाइन आवेदन प्रधानाचार्य ने बताया कि दो दिवसीय महोत्सव के दौरान पांच सांस्कृतिक विधाओं के अंतर्गत समूह एवं व्यक्तिगत प्रतियोगिताओं के साथ पारंपरिक लोक वाद्य यंत्र वादन प्रतियोगिता आयोजित की जाएगी। इनमें समूह लोक नृत्य, समूह लोक गीत, नुक्कड़ नाटक, पेंटिंग, कविता लेखन तथा पारंपरिक लोक वाद्य यंत्र वादन शामिल हैं। सभी प्रतियोगिताओं में भाग लेने वाले प्रतिभागियों की आयु 17 अगस्त 2026 को 15 से 29 वर्ष के बीच होनी अनिवार्य है। पिछले वर्ष के विजेता इस वर्ष संबंधित प्रतियोगिता में भाग लेने के पात्र नहीं होंगे तथा एक प्रतिभागी केवल एक ही विधा में हिस्सा ले सकेगा। सभी प्रतिभागियों के लिए माय  भारत पोर्टल पर ऑनलाइन पंजीकरण अनिवार्य है। पेंटिंग प्रतियोगिता व्यक्तिगत स्तर पर आयोजित होगी, जिसमें प्रतिभागियों को निर्धारित थीम पर ए-3 आकार की शीट पर पेंसिल, एक्रेलिक, वाटर कलर अथवा क्रेयॉन माध्यम से चित्र तैयार करना होगा। इसके इसके लिए अधिकतम 6 घंटे का समय निर्धारित है। कविता लेखन प्रतियोगिता में प्रतिभागियों को हिंदी, अंग्रेजी अथवा क्षेत्रीय भाषा में 90 मिनट के भीतर मौलिक कविता लिखनी होगी। नकल अथवा साहित्यिक चोरी पाए जाने पर प्रतिभागी को अयोग्य घोषित किया जाएगा। पारंपरिक लोक वाद्य यंत्र वादन प्रतियोगिता में ढोल, नगाड़ा, बांसुरी, सारंगी, इकतारा, खड़ताल, तबला सहित अन्य पारंपरिक भारतीय वाद्य यंत्रों का प्रदर्शन किया जा सकेगा। इसमें इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों के उपयोग की अनुमति नहीं होगी।

लोक गीत में फिल्मी गानों व रीमिक्स की अनुमति नहीं उन्होंने बताया कि प्रतियोगिताओं के अंतर्गत समूह लोक नृत्य एवं समूह लोक गीत की प्रस्तुतियां भारतीय सांस्कृतिक एवं क्षेत्रीय लोक परंपराओं पर आधारित होंगी। इनकी अवधि 5 से 8 मिनट निर्धारित की गई है। लोक गीत में फिल्मी गानों एवं नाटक की प्रस्तुति हिंदी, अंग्रेजी अथवा रीमिक्स की अनुमति नहीं होगी। नुक्कड़ किसी क्षेत्रीय भाषा में अधिकतम 7 मिनट की होगी, जिसमें एक टीम में अधिकतम 10 सदस्य भाग ले सकेंगे। जिला स्तर पर प्रत्येक विधा में प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले प्रतिभागियों टीमों को निर्धारित पुरस्कार राशि एवं योग्यता प्रमाण पत्र प्रदान किए जाएंगे। जिला स्तर पर विजेता प्रतिभागियों को आगामी राज्य स्तरीय युवा महोत्सव में जिला झज्जर का प्रतिनिधित्व करने का अवसर मिलेगा।

शिक्षण संस्थानों को अधिकाधिक भागीदारी के निर्देश प्रधानाचार्य ने बताया कि  जिला के सभी राजकीय एवं निजी औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों, राजकीय महाविद्यालय, विश्वविद्यालयों एवं विद्यालयों के प्राचार्यों को अपने-अपने संस्थानों से अधिकाधिक युवाओं की भागीदारी सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं। इसके अतिरिक्त ग्रामीण क्षेत्रों के युवाओं तक महोत्सव की जानकारी पहुंचाने एवं उनकी सहभागिता बढ़ाने के लिए ब्लॉक यूथ कोऑर्डिनेटिंग ऑफिसर्स के माध्यम से व्यापक प्रचार-प्रसार किया जा रहा है। महोत्सव में भाग लेने के लिए युवा एवं भाग लेने के लिए युवा एवं शिक्षण संस्थान अधिक जानकारी तथा पंजीकरण संबंधी सहायता के लिए अपने नजदीकी राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान से संपर्क कर सकते हैं। जिला युवा समन्वयक अधिकारी ने युवाओं से इस अवसर का लाभ उठाते हुए अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करने तथा नशा मुक्त एवं विकसित भारत के संकल्प को साकार करने में सहभागी बनने का आह्वान किया है।

About the Author

Atal Hind Team Online
Atal Hind Team Online

9447 Articles