राहुल गांधी के गैरजिम्मेदार अभियानों से कांग्रेस की हालत बिगड़ी: धनखड़

राहुल गांधी के गैरजिम्मेदार अभियानों से कांग्रेस की हालत बिगड़ी: धनखड़
 

राहुल गांधी का एक ही काम जनादेश और संवैधानिक संस्थाओं का करो अपमान: बोले पूर्व मंत्री औमप्रकाश धनखड़ 

पूर्व मंत्री धनखड़ झज्जर में आयोजित सेवा संकल्प अभियान में भागीदारी उपरांत पत्रकारों से हुए रूबरू 

देश का हर वर्ग पीएम मोदी जी के विकसित भारत अभियान में भागीदार : बोले धनखड़

झज्जर,

लगातार चुनावी हार से राहुल गांधी हताश और निराश है। अब राहुल गांधी का एक ही काम रह गया है कि जनादेश और संवैधानिक संस्थाओं को बदनाम करो, देश में अराजकता का माहौल बनाकर किसी भी तरह से सत्ता हासिल करो,जो लोकतांत्रिक प्रणाली में मुमकिन नहीं है। भाजपा के वरिष्ठ नेता पूर्व मंत्री औमप्रकाश धनखड़ ने झज्जर में सेवा संकल्प अभियान के तहत आयोजित मानव श्रृंखला में भागीदारी करने उपरांत पत्रकारों के सवालों का जवाब देते हुए यह बात कही।

  पूर्व मंत्री ने कहा कि कांग्रेस के लिए मीठा-मीठा गप-गप,कड़वा-कड़वा थू-थू’,। चुनाव हारते ही कांग्रेस ईवीएम पर ठीकरा फोड़ती है। महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव में हार के बाद राहुल गांधी ने वोटर लिस्ट पर सवाल उठाए। चुनाव आयोग ने वोटर लिस्ट में सुधार की प्रक्रिया शुरू की। अब कांग्रेस अपनी हार से निराश होकर एसआईआर को गलत बता रही है।

  पूर्व मंत्री धनखड़ ने कहा कि निरंतर जनता के बीच रहकर जन सरोकार के कार्य करने से जनादेश मिलता है। जबकि राहुल गांधी गैर जिम्मेदार अभियान चला रहे हैं। कांग्रेस की मौजूदा स्थिति के लिए राहुल गांधी की निराशावादी सोच जिम्मेदार है। भाजपा अपनी नीति,और रीति की बदौलत विश्वविद्यालयों के छात्र चुनाव जीत रही है, स्थानीय निकायों के चुनाव जीत रही है, विधानसभा के चुनाव जीत रही है और जनता जनार्दन ने देश और हरियाणा में लगातार तीसरी बार सेवा का अवसर मोदी जी के नेतृत्व में भाजपा को दिया है।

 पूर्व राष्ट्रीय सचिव धनखड़ ने कहा कि सेवा संकल्प अभियान मोदी जी के जन्मदिवस 17 सितंबर से शुरू हुआ और 17 अक्टूबर तक पूरे सेवा भाव चलेगा। सेवा संकल्प अभियान ने नई पीढ़ी में सेवा, संस्कार, संगठन और राष्ट्र के प्रति कर्तव्य बोध को सुदृढ़ किया है। उन्होंने कहा कि सेवा का संकल्प ही सशक्त समाज और समर्थ राष्ट्र की आधारशिला है। धनखड़ ने कहा कि पीएम मोदी जी का संकल्प और हर भारतीय का सपना वर्ष 2047 तक विकसित हो भारत अपना को सेवा संकल्प अभियान से मजबूती मिली है। इस अवसर पर जिला अध्यक्ष विकास वाल्मीकि,जिप चेयरमैन कप्तान बिरधाना, संजय कबलाना सहित गणमान्य लोग मौजूद रहे।

झज्जर में सेवा संकल्प अभियान के तहत आयोजित कार्यक्रम में भागीदारी उपरांत पत्रकारों से बात करते हुए भाजपा के पूर्व राष्ट्रीय सचिव औमप्रकाश धनखड़।

About the Author

Atal Hind Team Online
Atal Hind Team Online

9447 Articles