ठोस कचरा जलाने से बढ़ता है प्रदूषण, पर्यावरण और स्वास्थ्य पर पड़ता है प्रतिकूल प्रभाव : डीसी

ठोस कचरा जलाने से बढ़ता है प्रदूषण, पर्यावरण और स्वास्थ्य पर पड़ता है प्रतिकूल प्रभाव : डीसी
 

** वर्षा खांगवाल ने आमजन से की अपील, कचरा जलाने के बजाय उचित निस्तारण अपनाएं, स्वच्छ एवं प्रदूषण मुक्त झज्जर बनाने में करें सहयोग

<strong></strong>झज्जर, **

डीसी वर्षा खांगवाल ने आमजन से अपील की है कि वे ठोस कचरे को खुले में न जलाएं और स्वच्छ एवं स्वस्थ वातावरण बनाए रखने में अपना योगदान दें। उन्होंने कहा कि कचरा जलाने से निकलने वाला धुआं वायु प्रदूषण बढ़ाता है, जिससे सांस संबंधी बीमारियों, खांसी, अस्थमा और फेफड़ों की समस्याओं का खतरा बढ़ जाता है। इसका बच्चों, बुजुर्गों और पहले से स्वास्थ्य समस्याओं से जूझ रहे लोगों पर विशेष रूप से प्रतिकूल प्रभाव पड़ सकता है। डीसी ने कहा कि स्वच्छ हवा और स्वस्थ जीवन के लिए प्रत्येक नागरिक को पर्यावरण संरक्षण के प्रति अपनी जिम्मेदारी समझनी होगी। घरों, दुकानों, संस्थानों और सार्वजनिक स्थानों पर निकलने वाले कचरे का उचित प्रबंधन करना जरूरी है। ठोस कचरे को खुले में जलाने के बजाय उसका निर्धारित तरीके से निस्तारण किया जाए, ताकि पर्यावरण को प्रदूषित होने से बचाया जा सके।

<strong>कचरा जलाने से वायु, मिट्टी और जल प्रदूषण का खतरा</strong> डीसी वर्षा खांगवाल ने बताया कि ठोस कचरा जलाने से वातावरण में हानिकारक गैसें और सूक्ष्म कण फैलते हैं। इससे वायु की गुणवत्ता प्रभावित होती है और पर्यावरण को नुकसान पहुंचता है। विशेष रूप से प्लास्टिक और अन्य हानिकारक पदार्थों को जलाने से जहरीले रसायन निकल सकते हैं, जो मानव स्वास्थ्य और प्राकृतिक संसाधनों के लिए नुकसानदायक हैं। इसलिए कचरे को जलाने की प्रवृत्ति पर रोक लगाना और उसके वैज्ञानिक एवं उचित निस्तारण को बढ़ावा देना समय की जरूरत है।

<strong>गीले और सूखे कचरे को अलग-अलग रखने की अपील</strong> डीसी वर्षा खांगवाल ने नागरिकों से अपील की कि वे घरों और व्यावसायिक प्रतिष्ठानों में गीले एवं सूखे कचरे को अलग-अलग रखें। कागज, प्लास्टिक, धातु और अन्य पुनर्चक्रण योग्य सामग्री को रिसाइक्लिंग के लिए अलग किया जाए। इसके साथ ही नगर निकायों द्वारा उपलब्ध कराई जा रही कचरा संग्रहण एवं निस्तारण सेवाओं का उपयोग किया जाए। उन्होंने कहा कि कचरे का सही प्रबंधन, स्वच्छता के प्रति जागरूकता और जनभागीदारी प्रदूषण नियंत्रण के प्रभावी उपाय हैं। प्रत्येक नागरिक की छोटी-सी पहल सामूहिक रूप से बड़े बदलाव का आधार बन सकती है। नियमों की पालना करें, स्वच्छ झज्जर बनाने में दें योगदान डीसी ने संबंधित विभागों से भी पर्यावरण संरक्षण के लिए जागरूकता बढ़ाने और ठोस कचरे के उचित निस्तारण की व्यवस्था को प्रभावी बनाए रखने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि स्वच्छ वातावरण बनाए रखना केवल प्रशासन की नहीं, बल्कि समाज के प्रत्येक व्यक्ति की जिम्मेदारी है। डीसी ने आमजन से अपील की है कि कचरा न जलाएं, कचरे का उचित निस्तारण करें और स्वच्छ हवा, स्वस्थ जीवन तथा प्रदूषण मुक्त हरियाणा के निर्माण में सहभागी बनें।

About the Author

Atal Hind Team Online
Atal Hind Team Online

9447 Articles