खरीफ फसलों की उपज खरीद प्रक्रिया में पारदर्शिता सर्वोपरि : डीसी

खरीफ फसलों की उपज खरीद प्रक्रिया में पारदर्शिता सर्वोपरि : डीसी
 

**जिलाभर की अनाज मंडियों में प्रशासनिक अधिकारियों ने लिया खरीफ फसल व्यवस्थाओं का जायजा

मंडियों में गेट पास, सीसीटीवी निगरानी, फसल उठान और अटल कैंटीन सहित सुविधाओं का किया निरीक्षण

प्रशासनिक अधिकारियों ने किसानों व आढ़तियों की समस्याएं सुनकर प्राथमिकता से समाधान करने के निर्देश

<strong></strong>झज्जर,** झज्जर जिला की अनाज मंडियों में बाजरा व धान खरीद प्रक्रिया को सुचारू, पारदर्शी और किसान हितैषी बनाने के लिए जिला प्रशासन पूरी तरह सजग है। डीसी वर्षा खांगवाल के निर्देशानुसार सोमवार को जिला की झज्जर, बहादुरगढ़, बेरी अनाज मंडियों में संबंधित एसडीएम ने पहुंचकर खरीफ उपज व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया। अधिकारियों ने मंडियों में बाजरे व धान की आवक, खरीद प्रक्रिया, गुणवत्ता जांच, फसल उठान और किसानों को उपलब्ध करवाई जा रही सुविधाओं का जायजा लिया। साथ ही किसानों और आढ़तियों से बातचीत की।

<strong>गेट पास से लेकर फसल उठान तक हर व्यवस्था पर नजर</strong> निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने गेट पास जारी करने की प्रक्रिया, सीसीटीवी कैमरों के माध्यम से निगरानी, खरीद कार्य की स्थिति और मंडियों में फसल उठान की व्यवस्था की जांच की। उन्होंने स्पष्ट किया कि खरीद प्रक्रिया में निर्धारित नियमों की पालना सुनिश्चित की जाए और प्रत्येक स्तर पर पारदर्शिता बरती जाए। किसानों को अपनी उपज बेचने के लिए अनावश्यक इंतजार न करना पड़े तथा खरीद के बाद फसल का उठान समय पर हो, इसके लिए संबंधित विभाग आपसी समन्वय के साथ काम करें। मंडियों में प्रशासनिक अधिकारियों ने किया निरीक्षण सोमवार को झज्जर अनाज मंडी में एसडीएम रवि मीणा ने बाजरा खरीद व्यवस्थाओं का निरीक्षण कर संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। वहीं बहादुरगढ़ अनाज मंडी में एसडीएम अभिनव सिवाच ने खरीद प्रक्रिया, गेट पास व्यवस्था और किसानों को उपलब्ध सुविधाओं का जायजा लिया। बेरी अनाज मंडी में एसडीएम रेणुका नांदल ने बाजरा खरीद, फसल उठान और मंडी में किसानों के लिए किए गए प्रबंधों का निरीक्षण किया।

<strong>किसानों को अनाज मंडी में न हो कोई परेशानी</strong> डीसी वर्षा खांगवाल ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि मंडियों में किसानों के लिए स्वच्छ पेयजल, साफ-सफाई, शौचालय और अटल कैंटीन सहित सभी आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध रहें। मंडियों में खरीद और उठान कार्य में तेजी बनाए रखी जाए, ताकि फसल का अनावश्यक जमाव न हो और किसानों को अपनी उपज बेचने में परेशानी न आए। अधिकारी नियमित रूप से मंडियों की व्यवस्थाओं की निगरानी करें और किसानों व आढ़तियों की समस्याओं को गंभीरता से लेते हुए उनका प्राथमिकता के आधार पर समाधान सुनिश्चित करें।

About the Author

Atal Hind Team Online
Atal Hind Team Online

9447 Articles