पारदर्शी खरीद व्यवस्था शासन- प्रशासन की प्राथमिकता : डीसी

पारदर्शी खरीद व्यवस्था शासन- प्रशासन की प्राथमिकता : डीसी
 

** डीसी वर्षा खांगवाल ने बेरी अनाज मंडी में धान व बाजरा खरीद व्यवस्था का लिया जायजा

 गेट पास से लेकर फसल उठान तक व्यवस्थाएं दुरुस्त रखने के निर्देश

गेट पास जारी करने में न हो देरी, किसानों को मंडी में मिलें बेहतर सुविधाएं

<strong></strong>बेरी (झज्जर), 10<strong>,+10?entry=gmail&source=g)</strong> अक्टूबर किसानों की फसल की सुचारू खरीद, समय पर भुगतान और मंडियों में बेहतर सुविधाएं सुनिश्चित करना जिला प्रशासन की प्राथमिकता है। इसी उद्देश्य से डीसी वर्षा खांगवाल ने शनिवार को एसडीएम रेणुका नांदल के साथ बेरी अनाज मंडी का दौरा कर खरीफ फसलों की खरीद व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि मंडी में आने वाले किसानों को फसल बेचने से लेकर भुगतान प्राप्त करने तक किसी प्रकार की अनावश्यक परेशानी का सामना न करना पड़े और पूरी प्रक्रिया पारदर्शी तरीके से संपन्न हो। निरीक्षण के दौरान डीसी ने मंडी में धान व बाजरा की आवक, खरीद प्रक्रिया, फसल की गुणवत्ता जांच, गेट पास जारी करने, खरीदी गई फसल के उठान तथा किसानों को उपलब्ध करवाई जा रही सुविधाओं की जानकारी ली। साथ ही मंडी में बिक्री के लिए आई उपज में नमी की जांच भी की। उन्होंने कहा कि मंडियों में खरीद प्रक्रिया निर्धारित नियमों के अनुसार सुचारू रूप से संचालित होनी चाहिए। किसानों को मंडी में प्रवेश करने और गेट पास बनवाने में अनावश्यक देरी नहीं होनी चाहिए। निर्धारित प्रक्रिया के तहत समय पर गेट पास जारी किए जाएं, ताकि किसानों को अपनी फसल बेचने में किसी प्रकार की परेशानी न हो। खरीद प्रक्रिया में पारदर्शिता और समयबद्धता पर जोर** डीसी वर्षा खांगवाल ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि मंडी में बाजरा और पीआर धान की खरीद के दौरान सभी निर्धारित नियमों की पालना सुनिश्चित की जाए। खरीद प्रक्रिया में पारदर्शिता बनाए रखने के साथ-साथ फसल की गुणवत्ता जांच और अन्य औपचारिकताएं समय पर पूरी की जाएं। उन्होंने कहा कि किसानों की मेहनत से तैयार फसल की खरीद के बाद उसका उठान भी निर्धारित समय पर करवाया जाए, ताकि मंडी परिसर में अनावश्यक भीड़ न बढ़े और किसानों को अपनी उपज लाने में सुविधा रहे। उन्होंने मंडी में गेट पास व्यवस्था के साथ सीसीटीवी कैमरों की कार्यप्रणाली का भी जायजा लिया और संबंधित अधिकारियों को व्यवस्थाओं पर लगातार निगरानी रखने के निर्देश दिए। उन्होंने स्पष्ट किया कि खरीद प्रक्रिया में किसी भी स्तर पर लापरवाही नहीं होनी चाहिए और किसानों को उनकी फसल का भुगतान समय पर सुनिश्चित किया जाए।

<strong>मंडी परिसर में मूलभूत सुविधाओं का किया निरीक्षण</strong> डीसी ने मंडी परिसर में साफ-सफाई, पेयजल,बिजली, शौचालय और अटल कैंटीन सहित किसानों के लिए उपलब्ध अन्य मूलभूत सुविधाओं का निरीक्षण किया। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि मंडी में आने वाले किसानों की सुविधा का विशेष ध्यान रखा जाए और सभी आवश्यक व्यवस्थाएं दुरुस्त रखी जाएं। उन्होंने बिजली निगम के अधिकारियों को निर्बाध बिजली आपूर्ति के सख्त निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि खरीद सीजन के दौरान संबंधित विभाग आपसी समन्वय के साथ कार्य करें, ताकि किसानों को किसी प्रकार की असुविधा न हो। अधिकारियों को खरीद प्रक्रिया की नियमित निगरानी करने और किसी भी समस्या का प्राथमिकता के आधार पर समाधान करने के निर्देश दिए गए।

<strong>किसानों और आढ़तियों से किया संवाद</strong> निरीक्षण के दौरान डीसी वर्षा खांगवाल ने मंडी में मौजूद किसानों और आढ़तियों से बातचीत भी की। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को किसानों से मिले सुझाव अनुरूप प्राथमिकता के आधार पर कार्य करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि किसानों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध करवाना और उनकी उपज की खरीद व्यवस्था को सुचारू बनाए रखना प्रशासन की जिम्मेदारी है। इसके लिए सभी संबंधित अधिकारी गंभीरता से कार्य करें, ताकि मंडियों में खरीद प्रक्रिया व्यवस्थित, पारदर्शी और किसान हितैषी बनी रहे। इस अवसर नायब तहसीलदार मनोज कुमार,मार्किट कमेटी सचिव विजय कुमार,अनाज मंडी प्रधान दलबीर कादयान,  एआर बिजेंद्र सुहाग सहित सम्बंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

About the Author

Atal Hind Team Online
Atal Hind Team Online

9447 Articles