नरवाना के हमीरगढ़ पहुंचा मोबाइल अस्पताल, मुफ्त इलाज से राहत

नरवाना के हमीरगढ़ गांव में आदित्य सुरजेवाला का मोबाइल अस्पताल पहुंचा। डॉ. गरिमा की टीम ने मुफ्त स्वास्थ्य जांच की और जरूरतमंदों को दवाइयां बांटी। जानिए पूरी खबर।
 

नरवाना के गांव हमीरगढ़ पहुंचा ‘आदित्य सुरजेवाला चलता-फिरता अस्पताल’, 

ग्रामवासियों को दी गई निःशुल्क दवाइयां व किया गया फ्री चेकअप! नि:शुल्क हेल्थ चेकअप के साथ जरूरतमंदों को बांटी गई दवाइयां, ग्रामवासियों ने पहल की सराहना की। ग्रामवासियों ने किया विधायक आदित्य सुरजेवाला का धन्यवाद। नरवाना, 25 अक्टूबर -विनय जेठी  कांग्रेस विधायक आदित्य सुरजेवाला ने एक बार फिर जनसेवा का अनुपम उदाहरण पेश किया है। 'सेवा व समर्पण' भावना से शुरू हुई जन सेवा की पहल का कारवां कैथल विधानसभा के साथ-साथ नरवाना क्षेत्र में भी लगातार जारी है। गांव कलौदा कलां से शुरू हुए मानव सेवा का इस अभियान के तहत नरवाना विधानसभा में दो दर्जन से ज्यादा गांव व नरवाना शहर के इलाकों में शिविर आयोजित कर चुका है। विधायक आदित्य सुरजेवाला की पहल पर सेवा व समर्पण के तहत शुरू की गई “आदित्य निःशुल्क मोबाइल अस्पताल” वैन गरीब व जरूरतमंदों के लिए संजीवनी साबित हो रही है। जन सेवा के इस अभियान के तहत रविवार को ‘आदित्य सुरजेवाला चलता-फिरता अस्पताल’ का कारवां नरवाना के गांव हमीरगढ़ में पहुंचा। यहां मोबाइल मेडिकल वैन के माध्यम से नि:शुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर आयोजित किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में महिलाओं, बच्चों और बुजुर्गों ने स्वास्थ्य परीक्षण करवाया।

इससे पहले यह मोबाइल अस्पताल पहले ही गांव कलौदा कलां, दनौदा खुर्द, फरैण कलां, फरैण खुर्द, खरड़वाल, खरल, ढ़ाकल, पीपलथा, सिंसर, लौन, सच्चा खेड़ा, रसीदां, भिखेवाला, बेलरखा, गुरथली, नरवाना शहर की चमेला कॉलोनी, वार्ड 15, नई बस्ती (इस्माइलपुर रोड), वार्ड- 22/23, सैनी मोहल्ला, सुरजाखेड़ा,धर्म सिंह कॉलोनी, वार्ड-3,वार्ड नं.-19, रविदासिया मोहल्ला,वार्ड-18 पंजाबी मोहल्ला, गढ़ी, दाता सिंह वाला सहित कई जगहों पर पहुंच चुका है, जहां हजारों लोगों को लाभ मिला है। यह पहल विशेष रूप से उन लोगों के लिए उपयोगी साबित हो रही है, जिन्हें अस्पताल जाने में परेशानी होती है या जो नियमित स्वास्थ्य जांच से वंचित रह जाते हैं।

आज नरवाना विधानसभा के गांव हमीरगढ़ की रामदासिया चौपाल में पहुंचे इस चलते-फिरते अस्पताल में ग्रामवासियों को पूरी तरह निःशुल्क चिकित्सा जांच और दवाइयां वितरित की गईं। गौरतलब है कि नरवाना क्षेत्र में इस नि:शुल्क "आदित्य सुरजेवाला मोबाइल अस्पताल" वैन सेवा के संचालन व्यवस्था को कांग्रेस के वरिष्ठ नेता बृजेंद्र सिंह सुरजेवाला जिम्मेदारी के साथ निभा रहे हैं। आज गांव हमीरगढ़ में इस वैन के साथ में नरवाना जयराम हॉस्पिटल के विशेषज्ञ डॉक्टर डॉ. गरिमा (एमबीबीएस) और स्टाफ की टीम ने भी अपनी सेवाएं दी। इस टीम द्वारा मौके पर ही रोगियों का मैडिकल चेकअप करके दवाइयां द्वारा इलाज किया गया।

सुबह से ही कैंप में लोगों की भारी भीड़ देखी गई। डॉक्टरों की टीम ने सैकड़ों मरीजों का ब्लड प्रेशर, शुगर, सामान्य बीमारियां और अन्य जांचें कीं तथा मौके पर ही जरूरी दवाइयां मुफ्त प्रदान कीं। बुजुर्गों, महिलाओं और बच्चों ने इस सुविधा की खूब सराहना की।

विधायक आदित्य सुरजेवाला का धन्यवाद करते हुए बलजीत सिंह, मिश्रा देवी, किताबो देवी, संदीप सिंह,बलिंदर नैन सहित सैकड़ों ग्रामवासियों ने कहा कि घर के पास ही इतनी अच्छी सुविधा मिल जाए, इससे बड़ा सौभाग्य क्या हो सकता है। आज तक ऐसा विधायक और जन प्रतिनिधि नहीं मिला जिन्होंने जनता की सेवा के लिए फ्री चेकअप और निःशुल्क दवाइयों का वितरण किया जा रहा है। आदित्य सुरजेवाला की यह पहल काबिलेतारीफ है। सुरजेवाला परिवार हमेशा जनता की सेवा में सदैव सबसे आगे रहा है। हम ख़ुशकिस्मत हैं कि हमें आदित्य सुरजेवाला जैसा युवा सोच का नेता मिला,जो कैथल ही नहीं बल्कि नरवाना सहित पूरे इलाके में जन सेवा की मिसाल पेश कर रहे हैं।

ग्रामवासियों ने कहा कि निजी क्लीनिकों और अस्पतालों में स्वास्थ्य जांच तथा दवाइयों पर काफी खर्च हो जाता है, जबकि इस शिविर में जांच, पर्ची और दवाइयां पूरी तरह नि:शुल्क उपलब्ध करवाई गईं। लोगों के अनुसार, मोबाइल अस्पताल जैसी पहल से उन परिवारों को विशेष राहत मिल रही है, जिन्हें अस्पताल तक पहुंचने में परेशानी होती है या जो आर्थिक कारणों से नियमित स्वास्थ्य जांच नहीं करा पाते। ग्रामवासियों ने कहा कि उनके क्षेत्र में इस तरह की नि:शुल्क स्वास्थ्य सेवा उपलब्ध करवाना सराहनीय कदम है। उन्होंने विधायक आदित्य सुरजेवाला द्वारा चलाए जा रहे मोबाइल अस्पताल को जरूरतमंद लोगों के लिए उपयोगी पहल बताया।

विधायक आदित्य सुरजेवाला ने कहा कि कैथल के साथ-साथ नरवाना के लोगों की सेवा करना ही उनका परम धर्म है। उनका उद्देश्य है कि नरवाना हलके के प्रत्येक गांव और शहर के हर वार्ड तक स्वास्थ्य सेवाएं आसानी से पहुंचें और गरीब व जरूरतमंद लोगों को इलाज के लिए आर्थिक परेशानी का सामना न करना पड़े।

उन्होंने कहा कि ‘नि:शुल्क चलता-फिरता अस्पताल’ के माध्यम से नरवाना के विभिन्न वार्डों और गांवों में नियमित रूप से स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध करवाने का प्रयास जारी है।

इस मौके पर नरवाना विधानसभा से ब्लॉक प्रधान सरदार देवेंद्र सिंह मंटा, कृषक समाज युवा जिला अध्यक्ष बिन्दर फरैण, डॉ. शमशेर अमरगढ़, रमेश नैन, दीपड़ नैन, सतबीर छिम्बी, सुरेश नैन, सुबा सिंह बाल्मीकि, सेवा सिंह मुवाल, अमित सिंह, पूर्व सरपंच राजेंद्र शर्मा, फूल्लू शर्मा, चंद्रभान नैन, मलकीत सिंह, हिटलर नैन, राकेश राईका,धौला नैन सहित अनेक कार्यकर्ता मौजूद रहे।

About the Author

विनय जेठी नरवाना
विनय जेठी नरवाना

9447 Articles