अग्रोहा धाम मेला 25 अक्टूबर को, जानिए क्या होगा खास?-मोहित बंसल
25 अक्तूबर को अग्रोहा धाम में आयोजित होगा विशाल शरद पूर्णिमा मेला : मोहित बंसल हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल कविंद्र गुप्ता होंगे शामिल मेले में देश भर से लाखों श्रद्धालुओं की उमडेगी भीड नरवाना, 22 अक्तूबर (विनय जेठी)
विश्व विख्यात अग्रोहा धाम में शरद पूर्णिमा के अवसर पर अग्रोहा विकास ट्रस्ट द्वारा 25 अक्तूबर को विशाल मेला आयोजित किया जाएगा। इस मेले में हरियाणा से ही नहीं अपितु पूरे देश विदेश से लाखों की तादाद में श्रद्धालु शामिल होकर महाराजा अग्रसेन एवं कुलदेवी मां लक्ष्मी का आशीर्वाद प्राप्त करेंगे। यह जानकारी अग्रोहा विकास ट्रस्ट अग्रोहा धाम के सोशल मीडिया प्रदेश प्रभारी मोहित बंसल ने दी। बंसल ने बताया कि अग्रोहा विकास ट्रस्ट के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष बजरंग गर्ग के सानिध्य में आयोजित होने वाले इस राष्ट्रीय मेले में हिमाचल प्रदेश के महामहिम कविंद्र गुप्ता, विश्व विख्यात उधोगपति हिसार की विधायक सावित्री जिंदल, पंजाब सरकार के कैबिनेट मंत्री वीरेन्द्र गोयल, हरियाणा सरकार के कैबिनेट मंत्री विपुल गोयल, एस्सल ग्रुप के चैयरमेन व पूर्व राज्य सभा सांसद सुभाष चंद्रा मुख्य रूप से मौजूद रहेंगे। बंसल ने बताया कि इस मेले में महामंडलेश्वर ब्रह्मर्षि कुमार स्वामी जी का विशेष सान्निध्य रहेगा। मेले में देश की सुप्रसिद्ध भजन गायिका अंजलि द्विवेदी व मासूम शर्मा सहित और भी कलाकार अपनी अपनी प्रस्तुतियों से उपस्थित जन का मन मोह लेंगे। बंसल ने कहा कि अग्रोहा धाम देश का पांचवा धाम है जो करो?ो देशवासियों की आस्था का केन्द्र है। जाति पाती और धर्म से उपर उठकर हजारों श्रद्धालु हर रोज यहां पूजा अर्चना करने के लिए आते हैं। इसी धाम में शरद पूर्णिमा के उपलक्ष्य में हर साल महाकुंभ का आयोजन किया जाता है जिसमें पूरे देश से लाखों श्रद्धालु पहुंचते है। इस बार यह मेला 25 अक्टूबर को आयोजित होने जा रहा है। इस महाकुंभ रूपी मेले में सुबह से शाम तक कार्यक्रमों का दौर रहेगा। सुबह 6 बजे शक्ति सरोवर स्नान होगा फिर 7 बजे धाम के मंदिरों में आरती और पूजा अर्चना होगी। उसके बाद 8 बजे हजारों महिलाओं द्वारा भव्य कलश यात्रा निकाली जाएगी। उसके बाद 9 बजे भोजन प्रसाद और 10 बजे छप्पन भोग होगा और फिर इसी के साथ ही चार विशाल भंडारों का आयोजन शुरू हो जाएगा जो पूरा दिन चलेगा। छप्पन भोग के बाद 10:15 बजे ध्वजारोहण का कार्यक्रम होगा। दोपहर को 12 बजे से 3 बजे तक मेले में खुले अधिवेशन का आयोजन होगा जिसमें अतिथिगणों का उद्बोधन एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए जाएंगे। मोहित बंसल ने कहा कि नरवाना अध्यक्ष रोहतास सिंगला नरवाना महिला इकाई की अध्यक्ष नीलम बंसल प्रदेश प्रचार मंत्री राजेन्द्र गुप्ता अमरगढ़ व प्रदेश सहसचिव उपेन्द्र गर्ग की अगुवाई में नरवाना से हजारों श्रद्धालु इस मेले में भाग लेंगे। बंसल ने कहा कि हमें इस तरह के मेलों में ज्यादा से ज्यादा भाग लेना चाहिए। इस प्रकार के मेलों में भाग लेकर आपसी भाईचारा बढ़ता है।
