आशा नैन ने बांग्लादेश में जीता गोल्ड, दनौदा में सम्मान

हरियाणा के दनौदा गांव की आशा नैन ने बांग्लादेश में हैंडबॉल टूर्नामेंट में गोल्ड मेडल जीतकर देश का मान बढ़ाया। सर्वजातीय बिनैण खाप ने सम्मान पत्र देकर किया सम्मानित।
 

बांग्लादेश में गोल्ड मेडल जीतकर गांव दनौदा की बेटी आशा नैन ने बढ़ाया देश का मान,

सर्वजातीय बिनैण खाप ने सम्मान पत्र देकर किया सम्मानित

खाप की बेटी की उपलब्धि पर दनौदा में खुशी का माहौल,

बेटियों की सफलता पूरे समाज के लिए गौरव की बात-प्रधान रघुवीर नैन

नरवाना, 26 अक्तूबर (विनय जेठी)

अंतरराष्ट्रीय खेल प्रतियोगिता में गोल्ड मेडल जीतकर गांव दनौदा की बेटी आशा नैन ने हरियाणा के साथ-साथ पूरे देश का नाम रोशन किया है। बांग्लादेश में आयोजित हैंडबॉल टूर्नामेंट में स्वर्ण पदक जीतने वाली इस होनहार खिलाड़ी को सोमवार को सर्वजातीय बिनैण खाप की ओर से सम्मानित किया गया। खाप की ओर से आयोजित सम्मान कार्यक्रम में आशा नैन को सम्मान पत्र भेंट कर उनकी उपलब्धि पर गर्व व्यक्त किया गया।

इस दौरान खाप के पदाधिकारियों, सामाजिक कार्यकर्ताओं, जनप्रतिनिधियों और ग्रामीणों ने बेटी की इस शानदार उपलब्धि की सराहना करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। गांव की बेटी द्वारा अंतरराष्ट्रीय स्तर पर स्वर्ण पदक हासिल करना पूरे क्षेत्र के लिए गर्व का विषय बना हुआ है। आशा नैन की इस उपलब्धि ने एक बार फिर साबित किया है कि बेटियां अवसर और प्रोत्साहन मिलने पर खेल सहित हर क्षेत्र में अपनी प्रतिभा का लोहा मनवा सकती हैं।

कार्यक्रम के दौरान सर्वजातीय बिनैण खाप के प्रधान रघुवीर नैन ने बेटी आशा नैन को सम्मानित करते हुए कहा कि गांव की बेटी ने बांग्लादेश में आयोजित हैंडबॉल प्रतियोगिता में गोल्ड मेडल जीतकर समाज, गांव और देश का मान बढ़ाया है। उनकी यह उपलब्धि केवल उनके परिवार के लिए ही नहीं, बल्कि पूरे गांव और समाज के लिए गर्व की बात है। उन्होंने आशा नैन को भविष्य में होने वाली खेल प्रतियोगिताओं के लिए शुभकामनाएं देते हुए उम्मीद जताई कि वह आगे भी इसी तरह मेहनत, लगन और अनुशासन के साथ खेल के क्षेत्र में नई ऊंचाइयां हासिल करेंगी।

उन्होंने कहा कि खिलाडय़िों की मेहनत और उपलब्धियों को पहचान देना समाज की जिम्मेदारी है, क्योंकि सम्मान और प्रोत्साहन से खिलाडय़िों का मनोबल बढ़ता है तथा उन्हें आगे बढऩे की प्रेरणा मिलती है। सर्वजातीय बिनैण खाप की ओर से बेटी आशा नैन को सम्मान पत्र देकर सम्मानित करना इस बात का प्रतीक है कि समाज अपनी प्रतिभाशाली बेटियों की उपलब्धियों को महत्व देता है। खेल के मैदान में सफलता हासिल करने के लिए निरंतर अभ्यास, अनुशासन, आत्मविश्वास और कठिन परिश्रम की आवश्यकता होती है। आशा नैन ने अपनी उपलब्धि से गांव दनौदा की पहचान को एक नई मजबूती दी है।

उनकी सफलता से गांव की दूसरी बेटियों और युवाओं को भी खेलों में आगे बढऩे की प्रेरणा मिलेगी। ऐसे सम्मान समारोह खिलाडय़िों का उत्साह बढ़ाने के साथ-साथ समाज में खेलों के प्रति सकारात्मक वातावरण बनाने में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। कार्यक्रम में मौजूद लोगों ने भी आशा नैन की उपलब्धि पर खुशी जाहिर की और उन्हें भविष्य में और अधिक सफलता हासिल करने के लिए शुभकामनाएं दीं।

उपस्थित लोगों का कहना था कि ग्रामीण क्षेत्रों में प्रतिभाओं की कोई कमी नहीं है। जरूरत केवल उन्हें उचित अवसर, मार्गदर्शन और प्रोत्साहन देने की है। जब गांव की बेटियां राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करती हैं, तो इससे पूरे क्षेत्र का गौरव बढ़ता है। आशा नैन की सफलता भी इसी दिशा में एक प्रेरणादायक उदाहरण है। उनकी उपलब्धि से यह संदेश मिलता है कि दृढ़ संकल्प और मेहनत के बल पर किसी भी लक्ष्य को हासिल किया जा सकता है।

इस अवसर पर सर्वजातीय बिनैण खाप के कोषाध्यक्ष राममेहर नैन, महामंत्री बलजीत फौजी, बलवान नैन, खाप प्रवक्ता संदीप दनौदा, हरियाणवी गायक बिंदर दनौदा, पूर्व सरपंच कृष्ण नैन, पाला नैन, भाजपा जिला महामंत्री अनिल नैन, मास्टर मेहर सिंह, रणधीर नंबरदार, सत्यवान नैन, पवन मेंबर, जय भगवान, सतबीर नैन सहित अनेक गणमान्य व्यक्ति मौजूद रहे। सभी ने बेटी आशा नैन को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

सर्वजातीय बिनैण खाप की ओर से किए गए इस सम्मान से आशा नैन की उपलब्धि को सामाजिक स्तर पर सराहना मिली और गांव की इस होनहार बेटी के प्रति लोगों ने गर्व व्यक्त किया। इस अवसर पर सर्वजातीय बिनैण खाप के प्रवक्ता संदीप दनौदा ने कहा कि गांव दनौदा की बेटी आशा नैन ने बांग्लादेश में आयोजित हैंडबॉल टूर्नामेंट में गोल्ड मेडल जीतकर पूरे गांव, हरियाणा और देश का गौरव बढ़ाया है। बेटी की इस उपलब्धि पर सर्वजातीय बिनैण खाप को गर्व है।

उन्होंने कहा कि बेटियां आज खेल, शिक्षा और अन्य सभी क्षेत्रों में अपनी प्रतिभा का लोहा मनवा रही हैं और हर क्षेत्र में सफलता के नए कीर्तिमान स्थापित कर रही हैं। समाज को बेटियों की प्रतिभा को पहचानकर उन्हें आगे बढऩे के लिए प्रोत्साहित करना चाहिए। संदीप दनौदा ने कहा कि सर्वजातीय बिनैण खाप हमेशा सामाजिक सरोकारों, युवाओं के उत्थान और बेटियों के सम्मान के लिए तत्पर रही है। आशा नैन की सफलता दूसरी बेटियों के लिए भी प्रेरणास्रोत बनेगी। उन्होंने आशा नैन को बधाई देते हुए उम्मीद जताई कि वह भविष्य में भी अपनी मेहनत और लगन के दम पर देश के लिए पदक जीतकर देश का तिरंगा ऊंचा करेंगी।

About the Author

विनय जेठी नरवाना
विनय जेठी नरवाना

9447 Articles