हरियाणा के हांसी में बड़ा हादसा! सिलेंडर ब्लास्ट से 5 मकान ढहे, 5 घायल

हांसी। जींद रोड के पास चद्दर पुल क्षेत्र में मंगलवार शाम गैस सिलेंडर फटने से प्रताप नामक व्यक्ति के मकान के पांच कमरे ढह गए। छत गिरने के कारण परिवार के पांच सदस्य मलबे के नीचे दब गए, जिन्हें आसपास के पड़ोसियों ने तत्परता दिखाते हुए बाहर निकाला।
 

<strong>हांसी।</strong> जींद रोड के पास चद्दर पुल क्षेत्र में मंगलवार शाम गैस सिलेंडर फटने से प्रताप नामक व्यक्ति के मकान के पांच कमरे ढह गए। छत गिरने के कारण परिवार के पांच सदस्य मलबे के नीचे दब गए, जिन्हें आसपास के पड़ोसियों ने तत्परता दिखाते हुए बाहर निकाला।

इस हादसे में घायल हुए लोगों में प्रताप के 32 वर्षीय बेटे नवीन, 65 वर्षीय रामप्यारी, दूसरे बेटे दीपक की 32 वर्षीय पत्नी सुनीता तथा उनके चार वर्षीय बेटे मीत और आठ वर्षीय बेटे निखिल शामिल हैं। घटना के बाद सभी पांचों घायलों को प्राथमिक उपचार के लिए हांसी के नागरिक अस्पताल में भर्ती कराया गया।

बता दें कि प्राथमिक उपचार के बाद कुछ को रेफर किया गया। फिलहाल उनका हिसार के निजी अस्पताल में इलाज चल रहा है। धमाके से आसपास के चार मकानों को भी नुकसान पहुंचा और दीवारों में दरारें आईं। डायल 112 और भारत गैस की टीम मौके पर पहुंची।

<strong>एक ओर दीवार गिरी, दूसरी ओर कमरा ढहा</strong>

पड़ोसी गोपाल के मकान की दीवार गिर गई, जबकि चांदगीराम के मकान का एक कमरा ढह गया। धमाके की आवाज सुनकर लोग मदद के लिए प्रताप के मकान की ओर दौड़े।

About the Author

साहब राम
साहब राम

9447 Articles