Haryana : 11 को जींद में जुटेंगे प्रदेश भर के वन मित्र : हितेश

Haryana : 11 को जींद में जुटेंगे प्रदेश भर के वन मित्र : हितेश
 

Haryana news : जींद की जाट धर्मशाला में 11 अक्तूबर को प्रदेश भर के वन मित्र जुटेंगे। यहां बैठक का आयोजन होगा और मांगों को लेकर आगे की रणनीति तय की जाएगी। वन मित्र हितेश घोघड़ियां, संदीप भिवानी, संदीप गोस्वामी, रामकेश, प्रिंस जींद, सुमित, सोनू करनाल, नवीन करनाल, राधे कैथल ने बताया कि उनकी प्रमुख मांग वन मित्रों को स्थायी करने की है और इस मांग को लेकर वह लंबे समय से संघर्ष कर रहे हैं। बैठक में वन मित्रों के अधिकारों, पर्यावरण संरक्षण, वन विभाग से जुड़े कार्यों पर भी चर्चा की जाएगी। हितेश घोघड़ियां ने प्रदेश भर के वन मित्रों से 11 अक्तूबर को जींद की जाट धर्मशाला में पहुंचने की अपील की। संगठन का कहना है कि प्रदेशभर के वन मित्र एकजुट होकर अपनी मांगों को सरकार तक मजबूती से पहुंचाएंगे।

About the Author

साहब राम
साहब राम

9447 Articles