जींद के 35 ग्रामीण रूटों पर चलेंगी प्राइवेट बसें, परमिट के लिए आवेदन की तारीख बढ़ी
<strong>Private bus permit</strong> : हरियाणा के जींद में संशोधित स्टेज कैरिज स्कीम के तहत 35 ग्रामीण रूटों पर प्राइवेट बसों को लेकर स्टेज कैरिज परमिट देने के लिए आवेदन आमंत्रित किए जा रहे हैं। पहले आवेदन की अंतिम तारीख 30 सितंबर थी लेकिन अब इसे बढ़ाते हुए छह नवंबर तक कर दिया गया है।
अभी तक जिलेभर में 400 आवेदन आ चुके हैं। इच्छुक आवेदकों से अब छह नवंबर तक आवेदन मंगाए गए हैं। तय समय के बाद कोई आवेदन स्वीकार नहीं किया जाएगा। आवेदक निर्धारित प्रपत्र में आवेदन जमा करेंगे और साथ ही 25 हजर रुपये की निर्धारित नॉन रिफडेबल फीस भी जमा करेंगे। आवेदन के साथ जरूरी जानकारी आवेदकों को साथ में दिए गए प्रपत्र 1 में देनी होगी। संबंधित जिला परिवहन अधिकारी द्वारा आवेदनों को प्राप्त करने, प्रोसेस करने और उनकी जांच व पड़ताल करने के लिए एक विशेष टीम बनाई गई है।
इस टीम में एडीटीओ, एमवीओ, टीआई, टीएसआइ और जरूरत के अनुसार आपरेटर व अन्य सहयोगी स्टाफ शामिल किए गए हैं। टीम बनाने के आदेश की एक कापी आवेदन लेने की तारीख शुरू होने से पहले हेड क्वार्टर को भेजी जाएगी। समिति द्वारा प्राप्त और प्रोसेस जांच किए गए आवेदनों का पूरा रिकार्ड एक रजिस्टर में रखा जा रहा है, जिस पर समिति के सदस्यों के हस्ताक्षर होंगे और संबंधित डीटीओ, सहसचिव, आरटीए के भी काउंटर हस्ताक्षर होंगे।
Jind private bus permit : इन रूटों पर दौड़ रही इतनी बसें
इस समय जिले में परिवहन समिति की 162 बस दौड़ रही हैं। इसमें से नरवाना रूट पर 31, असंध पर 16, गोहाना, बरवाला पर 19, हांसी पर 26, पुंडरी पर तीन, जींद-पानीपत पर 26, पिल्लूखेड़ा-रोहतक पर पांच, नरवाना-हांसी पर पांच, नरवाना-कैथल पर 24 और नरवाना-हिसार रूट पर 20 बसें शामिल हैं।
नए रूट में पिल्लूखेड़ा से रोहतक वाया धडोली, ललितखेड़ा, नंदगढ़, लिजवाना, जुलाना, लाखनमाजरा, जींद से हांसी वाया ईक्कस, रामराये, गुलकनी, राजथल, नारनौंद, नरवाना से नारनौंद वाया उचाना कलां, भौंगरा, बुडायन, कापड़ो, खेड़ी चौपटा, राखी और नरवाना से जींद वाया डूमरखां, सफाखेड़ी, उचाना कलां, खटकड़, झांझ जैसे रूट पर परिवहन समिति की बसों से आवेदन मांगे गए हैं। इन रूटों पर जितने आवेदन आएंगे। छह नवंबर के बाद परमिट को लेकर आगामी प्रक्रिया शुरू की जाएगी।
Jind private bus permit : अभी तक आए 400 आवेदन
जिला परिवहन विभाग कार्यालय के निरीक्षक बलजीत सिंह ने बताया कि पिछले एक महीने से ज्यादा समय के अंदर 400 आवेदन आ चुके हैं। आवेदन के लिए 25 हजार रुपये की नान रिफंडेबल वऊीस जमा करवानी होगी। कोई भी आवेदन कर्ता किसी भी कार्य दिवस में जिला परिवहन अधिकारी कार्यालय में आकर अपना आवेदन जमा करवा सकता है। जिले में नए स्टेज कैरिज परमिट लेने के लिए आवेदन की तारीख बढ़ा दी गई है। अब छह नवंबर तक आवेदन लिए जाएंगे।
