नरवाना: रामलीला में अश्लीलता के खिलाफ आर्य समाज का विरोध
मर्यादा पुरुषोत्तम श्री रामचन्द्र जी के चरित्र हनन करने के घोर पाप का आर्य समाज ने किया सख्त विरोध।
रामलीला के पंडालों में अमर्यादित ,अश्लीलता, नग्नता एवं फुहड़ता घोर पाप-चन्द्रकान्त आर्य
मर्यादा पुरुषोत्तम श्री रामचंद्र महाराज भारतीय संस्कृति के महापुरुषों में आदर्श हैं-चन्द्रकान्त आर्य।
नरवाना, 18 अक्तूबर (विनय जेठी)
आज कल चल रही रामलीलाओं के पण्डालों में मर्यादा पुरुषोत्तम श्री रामचन्द्र जी के चरित्र हनन करने के घोर पाप आर्य समाज ने सख्त विरोध किया है। आर्य समाज नरवाना में आयोजित कार्यक्रम में आज आर्य जनों ने इसका सख्त विरोध किया और इस फूहडता को घोर पाप बताते हुए इसे हिन्दू समाज के लिए कंलक बताया ।
कार्यक्रम में बोलते हुए आर्य समाज के प्रधान चन्द्रकान्त आर्य ने कहा कि मर्यादा पुरुषोत्तम श्री रामचंद्र महाराज भारतीय संस्कृति के महापुरुषों में आदर्श हैं। रामलीला के पंडालों में अमर्यादित ,अश्लीलता, नग्नता एवं फुहड़ता के प्रदर्शन से मर्यादा पुरुषोत्तम श्री रामचन्द्र जी के चरित्र हनन करने के घोर पाप है तथा अश्लीलता के माध्यम से लोगों की भीड़ इक_ी करना हिंदू समाज के लिए कलंक है।
उन्होने कहा कि गहरी नींद में सोए हुए तथाकथित धर्म के ठेकेदार रामचंद्र महाराज जी के विरोधी, हिंदू सनातनी समाज के लिए कलंक हैं। रामलीला में चरित्रवान एवं आदर्श पात्रों को अभिनय करने का अधिकार है। चरित्रहीन एवं गंदगी फैलाने वाले गंदे नाली के कीड़ों का कोई स्थान नहीं है। साथ ही उन्होने आम जनमानस से समाज एवं धर्म विरोधी ताकतों का पर्दाफाश करने का आह्वान भी किया।
प्रधान चंद्रकांत आर्य ने आगे कहा कि भारतीय वैदिक संस्कृति में स्वस्थ शरीर एवं स्वच्छ मन श्रेष्ठ जीवन का आधार है। उत्तम स्वास्थ्य के लिए शुद्ध, सात्विक, शाकाहारी,ताजा भोजन मौसमी साग,फल, पत्तों का प्रयोग करने का विधान है। पवित्र मन के लिए प्रात: काल की बेला में हरी घास पर नंगे पैर भ्रमण करने के उपरान्त संधि काल में योग साधना करनी चाहिए।अंतरराष्ट्रीय कंपनियों ने खाद्य प्रसंस्करण एवं दवा उद्योग धंधों के सुनियोजित तरीके और व्यवस्थित षड्यंत्र के माध्यम से विश्व की आधी से अधिक जनता को बीमारियों और रोगों के जाल में फंसा दिया है।
पॉम एवं रिफाइंड तेल से निर्मित पैकेट बंद खाद्य शरीर के लिए हानिकारक एवं घातक सिद्ध हो रहा है। छोटे बच्चों से लेकर युवा वर्ग तक इसकी सुगंध एवं स्वाद के कारण अपने जीवन से हाथ धो रहे हैं। दवा उद्योग में भी बहुत बड़ा गोरख धंधा चल रहा है। दवा उपचार के दौरान दवाइयों का दुष्प्रभाव बढऩे से रोगों के निदान की बजाय कैंसर, मस्तिष्क एवं हृदय घात, गुर्दे ,यकृत इत्यादि महत्वपूर्ण अंग निष्क्रिय रोग से ग्रस्त हो रहे हैं।
यह समाज और राष्ट्र के साथ संपूर्ण प्राणी जगत के साथ विश्वास घात है। वैदिक संस्कृति में शिक्षा और चिकित्सा समाज सेवा के लिए है ना कि पैसा कमाने के लिए। इस अवसर पर समाजसेवी, पर्यावरण प्रेमी व केएम राजकीय महाधिालय मे कार्यरत रसायन के सह प्राध्यापक प्रो0 जयपाल आर्य ने पर्यावरण संरक्षण व शुद्वि के लिए ज्यादा से ज्यादा पौधारोपण करने, पराली न जलाने व हवन यज्ञ करने पर जोर दिया ।
इस अवसर पर मिथिलेश शास्त्री ने कहा कि चरित्रवान व्यक्तित्व,पारिवारिक सुचिता, सामाजिक बंधुत्व, राष्ट्रीयता एवं विश्व कल्याण की भावना ही राम राज्य के आधार स्तंभ रहे हैं। प्राचार्य मीना गर्ग, डॉ प्रताप सिंह एवं यशपाल ने भजन एवं गीतों के माध्यम से ईश्वर स्तुति का गुणगान किया। आर्य समाज नरवाना में यज्ञ हवन भी किया गया। इस अवसर पर वेदपाल आर्य किताब सिंह संजीव बलबीर सिंह मोनू एवं अन्य आर्यगण उपस्थित रहे।
