नरवाना विकास: 3.46 करोड़ की हुड्डा कॉलोनी, 11 करोड़ का भवन
हुड्डा कॉलोनी के विकास पर खर्च होंगे 3 करोड़ 46 लाख रुपये,
नगर परिषद की नई बिल्डिंग का 11 करोड़ रुपये से होगा निर्माण: कैबिनेट मंत्री कृष्ण बेदी
कैबिनेट मंत्री ने शुक्रवार सुबह किया नरवाना शहर का दौरा, विकास कार्यो का लिया जायजा, अधिकारियों को दिए सुधार के निर्देश
नरवाना 14 नवम्बर (विनय जेठी )
हरियाण के सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री कृष्ण बेदी ने शुक्रवार को नरवाना शहर का दौरा किया। इस दौरान उनके साथ एसडीएम जगदीश चन्द्र, जनस्वास्थ्य विभाग, लोक निर्माण विभाग तथा नगर परिषद के अधिकारी भी मौजूद रहे। चल रहे विकास कार्यो का मौका मुआयना करते हुए कैबिनेट मंत्री ने संबंधित अधिकारियों को मौके पर ही आवश्यक सुधार करने तथा समस्याओं का जल्द समाधान करने के निर्देश दिए।
इस अवसर पर एक्स ई एन पब्लिक हेल्थ प्रशांत, एसडीओ पब्लिक हेल्थ कुलदीप कोहड़, नवीन मुंडे, नरवाना मण्डल प्रधान दिनेश गोयल, मोहनलाल गर्ग, चेयरमैन मार्किट कमेटी अमित ढाकल, उप चेयरमैन सत्य प्रकाश सैनी, मंडल अध्यक्ष सुरेंद्र प्रजापति, सत्यवान शर्मा, ओम प्रकाश शर्मा, ईश्वर गोयल, सुरेश पांचाल, धर्मवीर बाता, सुरेश दनौदा, नरेश सैनी, वीरेंद्र नैन, कैबिनेट मंत्री के निजी सहायक मनोज कुमार, मीडिया प्रभारी संजय बल्हारा, जसवीर नैन सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति मौजूद रहे। कैबिनेट मंत्री कृष्ण कुमार बेदी ने बताया कि शहर की हुड्डा कॉलोनी के विकास पर 3 करोड़ 46 लाख रुपये खर्च किए जाएंगे।
इस राशि से सिविल वर्क, हॉर्टिकल्चर तथा बिजली से संबंधित कार्य करवाए जाएंगे। इन कार्यों के पूरा होने के बाद हुड्डा कॉलोनी नए स्वरूप में नजर आएगी और कॉलोनी के निवासियों को बेहतर सुविधाएं मिलेंगी। उन्होंने बताया कि नगर परिषद नरवाना की नई बिल्डिंग के निर्माण के लिए 11 करोड़ रुपये का डिजिटल प्रपोजल आ चुका है। जल्द ही इसका टेंडर जारी कर दिया जाएगा। कैबिनेट मंत्री ने आगे बताया कि शहर की मुख्य सडक़ यानी रेलवे रोड पर पाइपलाइन बिछाने के कार्य के लिए तथा आवश्यक सुधार के लिए टेंडर जारी किया जा चुका है।
राष्ट्रीय हरित अधिकरण (एनजीटी) की प्रदूषण संबंधी गाइडलाइन के अप्रूवल के बाद जल्द ही सडक़ निर्माण का कार्य शुरू करवा दिया जाएगा। कैबिनेट मंत्री कृष्ण बेदी ने बताया कि पूरे विधानसभा क्षेत्र में बिजली व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए 34 करोड़ रुपये का टेंडर लगाया गया है। इसके तहत गांवों और शहर में बिजली की तारों को बदलने और व्यवस्था को दुरुस्त करने का करीब 55 प्रतिशत कार्य पूरा हो चुका है। उन्होंने कहा कि पहले बिजली के पोल सात मीटर ऊंचे होते थे, जिनसे पेड़ों की टहनियां टकराने के कारण बिजली आपूर्ति बाधित होती थी। अब हरियाणा सरकार ने 11 मीटर ऊंचे बिजली के पोल लगाने को मंजूरी दी है। जल्द ही इनसे संबंधित कार्य भी पूरा कर लिया जाएगा। इसके बाद बिजली आपूर्ति अधिक सुचारू और निर्बाध रूप से जारी रह सकेगी।
कैबिनेट मंत्री ने अपने दौरे के दौरान शहर वीडियो दुकानदारों और आमजन से भी मुलाकात की तथा उनकी समस्याएं सुनी। चाय पर एक कार्यक्रम के दौरान उन्होंने बताया कि नरवाना विधानसभा क्षेत्र आने वाले निकट भविष्य में विकास का मॉडल बनेगा गांव और शहर में आधारभूत ढांचा यानी सडक़ बिजली पेयजल जैसी आधारभूत सुविधाओं का विस्तार किया जा रहा है इसके अलावा गांव दर गांव खेत खलिहान योजना के तहत खेतों के रास्ते पक्के करवाने के साथ-साथ अन्य विकास कार्यों पर भी करोड़ों रुपए खर्च किए जा रहे हैं कैबिनेट मंत्री ने शहर वासियों से मुलाकात के दौरान यह भी बताया की विकास कार्यों के लिए सरकार के पास पैसे की कोई कमी नहीं है। विकास कार्यों को तेवर गति से पूरा करवाने में कैबिनेट मंत्री ने विधानसभा क्षेत्र वासियों तथा जनप्रतिनिधियों के भी सकारात्मक सहयोग का अनुरोध किया उन्होंने कहा कि राज्य सरकार केंद्र की तर्ज पर सबका साथ सबका विकास सबका विश्वास तथा सब का प्रयास की अवधारणा पर अवधारणा पर भरोसा रखते हुए निरंतर विकास कार्य कर रही है और करती रहेगी। इससे इससे प्रदेश लाजिमी तौर पर विकसित और समृद्ध बनेगा।
