नरवाना मंडी में धान खरीद: डीसी वैशाली शर्मा ने दिए निर्देश

नरवाना अनाज मंडी में धान खरीद का डीसी डॉ. वैशाली शर्मा ने निरीक्षण किया। उठान, डिजिटल कांटों, किसानों के रजिस्ट्रेशन और सुविधाओं पर दिए सख्त निर्देश।

अनाज मंडियों में पहुंच रहे धान की खरीद व उठान कार्य में लाएं तेजी--किसानों के रजिस्ट्रेशन का रिकॉर्ड भी रखें अपडेट: डीसी डॉ वैशाली शर्मा

-डीसी डॉ. वैशाली शर्मा नई अनाज मंडी मेला ग्राउंड का दौरा कर धान खरीद प्रक्रिया का लिया जायजा

नरवाना 3 नवंबर, विनय जेठी-

उपायुक्त डॉ. वैशाली शर्मा ने नई अनाज मंडी मेला ग्राउंड का दौरा कर धान खरीद प्रक्रिया का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने मंडी में धान की आवक, खरीद व्यवस्था, खरीदे गए धान के उठान तथा किसानों को उपलब्ध करवाई जा रही मूलभूत सुविधाओं का निरीक्षण किया। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि मंडियों में धान खरीद का कार्य सुचारू रूप से संचालित किया जाए ताकि, किसानों को अपनी फसल बेचने में किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े। डीसी ने किसानों से भी अपील करते हुए कहा कि वे अपनी धान की फसल को निर्धारित मापदंडों के अनुसार अच्छी तरह सुखाकर व साफ-सफाई करके ही मंडियों में लेकर आएं। किसानों को चाहिए कि वे मंडी में फसल लाने से पहले उसकी गुणवत्ता और नमी का विशेष ध्यान रखें तथा खरीद संबंधी निर्धारित मानकों का पालन करें। डीसी डॉ वैशाली शर्मा ने मंगलवार को अनाज मंडी का दौरा कर अधिकारियों से धान खरीद प्रक्रिया की स्थिति की जानकारी लेते हुए कहा कि किसानों की फसल की खरीद निर्धारित नियमों एवं मापदंडों के अनुसार सुनिश्चित की जाए। मंडियों में धान की खरीद प्रक्रिया शुरू हो चुकी है, इसलिए सभी संबंधित विभाग आपसी तालमेल के साथ कार्य करें, ताकि फसल खरीद से लेकर उसके उठान तक की पूरी प्रक्रिया समयबद्ध ढंग से संपन्न हो सके। उन्होंने संबंधित एजेंसियों के अधिकारियों को निर्देश दिए कि मंडियों में खरीदे जा चुके धान का उठाव जल्द से जल्द सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने कहा कि खरीदी गई फसल का समय पर उठान होने से मंडियों में स्थान उपलब्ध रहेगा और किसानों को अपनी उपज मंडी में लाने में सुविधा होगी। उन्होंने कहा कि सभी अनाज मंडियों के लिए नोडल अधिकारी नियुक्त किये गए है। इसलिए समय-समय पर सभी अधिकारी निगरानी करते रहे। इसके साथ ही उन्होंने संबंधित एजेंसियों एवं अधिकारियों को निर्देश दिए कि धान की खरीद और उठान के कार्य में अनावश्यक देरी न होने दी जाए। धान के उठान की नियमित निगरानी की जाए और किसी भी प्रकार की समस्या आने पर उसका समय रहते समाधान किया जाए। उन्होंने सम्बंधित अधिकारियों को निर्देश दिये कि ट्रांसपोर्टरों से बातचीत व सभी औपचारिकताएं पूरी कर धान के उठान का कार्य सुचारू रूप से कराया जाए। इस दौरान डीसी डॉक्टर वैशाली शर्मा ने धान की का माउचर जांचा और साथ ही डिजिटल कांटों पर धान का वजन भी चैक किया। डॉ वैशाली शर्मा ने अधिकारियों को किसानों के रजिस्ट्रेशन से संबंधित रिकॉर्ड को अपडेट रखने के निर्देश भी दिए। उन्होंने कहा कि किसानों के पंजीकरण एवं संबंधित विवरणों की जांच समय पर की जाए, ताकि फसल बिक्री के दौरान किसी प्रकार की तकनीकी या दस्तावेजी समस्या उत्पन्न न हो। किसानों के रिकॉर्ड में आवश्यक सुधार और अपडेट का कार्य प्राथमिकता के आधार पर पूरा किया जाए, जिससे पात्र किसानों को अपनी फसल बेचने में परेशानी न आए। उपयुक्त ने कहा कि किसानों के पंजीकरण की लिमिट भी बढ़ाई जाएगी। डीसी डॉ वैशाली शर्मा ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि मंडी में किसानों के लिए आवश्यक मूलभूत सुविधाएं पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध रहें। मंडियों में साफ-सफाई, पेयजल, किसानों के बैठने की व्यवस्था तथा अन्य जरूरी सुविधाओं पर विशेष ध्यान दिया जाए। उन्होंने कहा कि खरीद सीजन के दौरान मंडियों में आने वाले किसानों को किसी प्रकार की असुविधा नहीं होनी चाहिए। संबंधित अधिकारी नियमित रूप से मंडियों का निरीक्षण करें और सुविधाओं से जुड़ी कमियों को तुरंत दूर करवाएं। डीसी ने स्पष्ट किया कि धान खरीद सीजन के दौरान सभी संबंधित अधिकारी अपनी जिम्मेदारियों का गंभीरता से निर्वहन करें। खरीद प्रक्रिया, उठान, रजिस्ट्रेशन और मंडियों में उपलब्ध सुविधाओं की नियमित निगरानी की जाए। उन्होंने कहा कि किसानों की सुविधा और फसल की सुचारू खरीद प्रशासन की प्राथमिकता है। इसलिए सभी विभाग आपसी समन्वय के साथ कार्य करते हुए यह सुनिश्चित करें कि मंडियों में धान खरीद का कार्य व्यवस्थित, पारदर्शी और निर्धारित नियमों के अनुरूप संपन्न हो। इस दौरान तहसीलदार विजय कुमार, जिला खाद्य पूर्ति अधिकारी राकेश आर्य, मार्केट कमेटी सचिव रोशन लाल, मंडी एसोसिएशन के प्रधान जयदेव बंसल, अन्य खरीद एजेंसी के अधिकारी, ट्रांसपोर्टर एवं किसान मौजूद रहे।

About the Author

विनय जेठी नरवाना
विनय जेठी नरवाना

9447 Articles