हुडा ग्राऊंड में श्री भारतीय कला केंद्र की रामलीला के दौरान हनुमान जी पहुंचे रावण दरबार, लंका दहन, विभीषण का श्रीराम की शरण में आना और लक्ष्मण-मेघनाद युद्ध सहित कई रोमांचक प्रसंगों का किया गया मंचन । [नरवाना, 18](https://www.google.com/maps/search/%E0%A4%A8%E0%A4%B0%E0%A4%B5%E0%A4%BE%E0%A4%A8%E0%A4%BE,+18?entry=gmail&source=g) अक्तूबर (विनय जेठी) हुडा ग्राऊंड में श्री भारतीय कला केंद्र द्वारा करवाई जा रही रामलीला के दौरान हनुमान जी का रावण दरबार में पहुंचना, लंका दहन, विभीषण का श्रीराम की शरण में आना और लक्ष्मण-मेघनाद युद्ध सहित कई रोमांचक प्रसंगों का मंचन किया गया। इस मौके पर मुख्यतिथि के तौर पर एसएमओ डा.देवेंद्र बिंदलिश, डा.स्वाति बिंदलिश, हिमांशु बंसल, नितिन मित्तल व सतीश सैनी ने शिरकत की उनका कला केंद्र के सदस्यों द्वारा भव्य स्वागत किया गया। इस मौके पर श्री भारतीय कला केंद्र के संस्थापक रामकुमार गर्ग, रामनिवास जैन, सरपरस्त ज्ञाना राम शर्मा, शशिकांत शर्मा, तेजपाल शर्मा, राम अवतार, प्रमोद सिंगला, विनोद मंगला, अनिल गुप्ता, सुभाष, हरीश गुप्ता, अनिल शर्मा, देवेंद्र शर्मा पुजारी, अजय गोयल, अनिल मित्तल, अनुराग शर्मा, सुशील गोयल, राकेश शर्मा के अलावा काफी संख्या में लोग मौजूद रहे। मंच संचालन केंद्र के महासचिव विनोद मंगला ने किया। मुख्य पात्रों में राम की भूमिका ऋ षभ वर्मा, लक्ष्मण की लोकेश मित्तल, सीता श्रवण नायक, रावण कमल मोयल ने निभाई। रामलीला में कलाकारों ने अपने अभिनय के माध्यम से दर्शकों को रामायण के महत्वपूर्ण घटनाक्रमों से रूबरू करवाया। मंचन में दिखाया गया कि मेघनाद हनुमान जी को ब्रह्मपाश में बांधकर रावण के दरबार में लेकर आता है। यहां रावण और हनुमान जी के बीच तीखा संवाद होता है। रावण के आदेश पर हनुमान जी की पूंछ में आग लगाई जाती है, जिसके बाद हनुमान जी पूरी लंका में आग लगाकर रावण की सोने की नगरी को जला देते हैं। इसके बाद मेघनाद और विभीषण के बीच संवाद होता है। विभीषण द्वारा प्रभु श्रीराम का पक्ष लेने पर रावण उन्हें लंका से निष्कासित कर देता है। दूसरी ओर रामदल में हनुमान जी की प्रतीक्षा हो रही होती है। हनुमान जी वापस लौटकर माता सीता का संदेश और उनकी चूड़ामणि श्रीराम जी को सौंपते हैं। इसके बाद विभीषण श्रीराम जी की शरण में पहुंचते हैं। श्रीराम जी अंगद को दूत बनाकर लंका भेजते हैं। अंगद और रावण के बीच संवाद होता है। अंगद रावण के दरबार में अपना पैर जमा देते हैं और चुनौती देते हैं कि यदि कोई उनका पैर हटा दे तो श्रीराम हार स्वीकार कर लेंगेए लेकिन कोई भी योद्धा उनका पैर नहीं हिला पाता। इसके बाद अंगद रामदल में लौट आते हैं। आगे के मंचन में रामदल की ओर से लक्ष्मण जी को युद्ध की कमान सौंपी जाती हैए जबकि रावण मेघनाद को युद्ध के लिए भेजता है। लक्ष्मण और मेघनाद के बीच भीषण युद्ध होता है। मेघनाद के ब्रह्मास्त्र चलाने से लक्ष्मण जी मूर्छित हो जाते हैं। इसके बाद हनुमान जी लंका से सुषेण वैद्य को लेकर आते हैं और संजीवनी बूटी लाने के लिए प्रस्थान करते हैं। संजीवनी बूटी मिलने पर लक्ष्मण जी की मूर्छा दूर होती है। इन दृश्यों ने दर्शकों को भा वविभोर कर दिया।