नरवाना रामलीला: राम-सीता विवाह, परशुराम का क्रोध क्यों?

नरवाना रामलीला में शिव धनुष टूटते ही परशुराम क्रोधित हो उठे। अमन वर्मा ने राम और रामप्रकाश ने लक्ष्मण की भूमिका निभाई। जानिए राम-सीता विवाह के खास दृश्य।
 

सीता के विवाह के लिए राजा जनक ने दरबार में रचा स्वयंबर,धनुष तोडऩे में देश-विदेश से पहुंचे राजा हुआ असफल,भगवान राम ने तिल्ला चढ़ा रचा सीता से विवाह

नरवाना, 13 अक्तूबर (विनय जेठी)

श्री रामा भारतीय कला केंद्र के द्वारा पुरानी अनाज लोहा मंडी में करवाए जा रहे रामलीला मंचन के दौरान सोमवार की रात मंच पर अनेक दृश्य दिखाए गए। यहां मुख्यतिथि के तौर पर रघुबीर सिंह श्योकंद, कुलदीप सिंह मोर, गुरदेव सिंह ने शिरकत की। उन्होंने रिबन काटकर लीला का शुभारंभ करवाया। मंच संचालन शैलेंद्र मोहन गर्ग ने किया।  रामलीला के मंचन में राम की भूमिका अमन वर्मा, लक्षमण की भूमिका रामप्रकाश, दशरथ की भूमिका पं.मेहर चंद पुजारी ने निभाई।

 इस मौके पर प्रधान भारत भूषण गर्ग, संरक्षक सुशील कौशिक एडवोकेट, हंसराज समैण, ईश्वर गोयल, वीरेंद्र नैन, जगदीश पांचाल, संजय रोहिल्ला, असीम राणा, खचांजी लाल बाता जोगेंद्र शर्मा, सत्यवान गोस्वामी, विनोद चितारा, डीपी रायका, ललित, एडवोकेट सचिन शर्मा, राकेश भनवाला, विकास मित्तल, अरविंद गर्ग के अलावा दुर्गेश गोयल, आशीष सान्याल, सिंचाई विभाग एसडीओ तरसेम गर्ग, मीडिया प्रभारी हिमांशु गोयल के अलावा काफ ी संख्या में लोग मौजूद रहे।

लीला के शुभारंभ से पहले भगवान शिव की आरती कलाकारों द्वारा मंच पर गाई गई। चौथे दिन की लीला में में जनक दरबार, परशुराम-लक्ष्मण संवाद,  राम सीता विवाह के दृश्य दिखाए गए। लीला में मंच पर आरती के बाद पहला दृश्य में जनक दरबार दिखाया गया। उस दरबार में उन्होंने अपनी पुत्री सीता के लिए स्वयंबर रखा हुआ था। जिसमें कहा गया था कि जो भी राजा धनुष पर तिल्ला चढ़ाएगा वह सीता का पति कहलाएगा।

 यहां दरबार में देश विदेश से पहुंचे राजाओं ने  धनुष तोडऩे के अथक प्रयास किए लेकिन सब असफल हो गए। यहां तक के राजा लंकेश रावण भी धनुष तोडऩे के लिए पहुंचे जरूर थे लेकिन बाणासुर ने उन्हें तोडऩे से रोक दिया। अंत में भगवान राम उठे और उन्होंने धनुष तो तिल्ला चढ़ाकर शिव धनुष को तोड़ दिया। भरी सभा में भगवान परशुराम पहुंच जाते हैं और टूटे धनुष को देखकर आग बबूला हो जाते हैं।

इसी बीच परशुराम और लक्ष्मण के बीच कड़ा संवाद होता है। परशुराम लक्ष्मण के उपर परसे से वार करने का प्रयास करते हैं, तभी विश्वामित्र उन्हें रोक देते हैं। परशुराम के जाने के बाद राजा जनक मंत्रियों को बोलकर राजा दशरथ को भगवान राम व सीता के विवाह का निमंत्रण भिजवाते हैं। फि र राजा दशरथ बारात सहित जनक दरबार पहुंच जाते हैं। फिर बाद में महाराजा  दशरथ राम को राज्यभिषेक करने का ऐलान कर देता है।

About the Author

नरेन्द्र जेठी
नरेन्द्र जेठी

9447 Articles