नरवाना रामलीला: राम वनवास के दृश्य ने किया भावुक
माता-पिता का आशीर्वाद ले वनवासी वस्त्र धारण कर 14 वर्षों के लिए वनों को निकले भगवान राम
नरवाना, 14 अक्टूबर नरेंद्र जेठी
श्री रामा भारतीय कला केंद्र के द्वारा पुरानी अनाज लोहा मंडी में करवाए जा रहे रामलीला मंचन के दौरान कोप भवन, राम कौशल्य व कैकई संवाद, राजा दशरथ के बेसुध होने जैसे दृश्य दिखाए गए। यहां मुख्य अतिथि के तौर पर अनाज मंडी प्रधान जयदेव बंसल, समाजसेवी दरवेश पूनिया व भाजपा वरिष्ठ नेता वीरेंद्र नैन ने शिरकत की। उन्होंने रिबन काटकर लीला का शुभारंभ करवाया। मंच संचालन शैलेंद्र मोहन गर्ग ने किया।
इस मौके पर प्रधान भारत भूषण गर्ग, संरक्षक सुशील कौशिक एडवोकेट, हंसराज समैण, ईश्वर गोयल, वीरेंद्र नैन, मंजीत गौरा, प्रेम अरोड़ा, जगदीश पांचाल, संजय रोहिल्ला, असीम राणा, खचांजी लाल बाता जोगेंद्र शर्मा, राहुल सिंगला, सत्यवान गोस्वामी, विनोद चितारा, डीपी रायका, ललित, एडवोकेट सचिन शर्मा, राकेश भनवाला, विकास मित्तल, अरविंद गर्ग के अलावा दुर्गेश गोयल, आशीष सान्याल, मीडिया प्रभारी हिमांशु गोयल के अलावा काफी संख्या में लोग मौजूद रहे।
लीला के शुभारंभ से पहले वीर हनुमान की झांकी के साथ बजरंग बली की आरती कलाकारों द्वारा मंच पर गाई गई। वहीं मंच पर मौजूद म्यूजिक मास्टर दयाचंद द्वारा हनुमान चालीसा का गुणगान किया गया। मंचन के दौरान दिखाए गए कौशल्य महल, कोप भवन को पूरी रंगीन नाइट मंच के माध्यम से दिखाई गई। जिसका आनंद हजारों की संख्या में मौजूद दर्शकों ने उठाया। लीला के पहले दृश्य कौशल्य महल में दिखाया गया कि भगवान राम अपनी माता से वनों में जाने के लिए आज्ञा लेने के लिए पहुंच जाते हैं।
उसके बाद माता कौशल्या राम की इस बात को नहीं मानती। फिर दोबारा से आग्रह करते हैं। इसी बीच सीता को भी वहां पर बुला लिया जाता है। यहां भगवान राम व सीता संवाद में सीता भी राम के साथ वनों में जाने के लिए जिद करती है। लक्ष्मण भी क्रोधित होते हुए वनों में जाने के लिए कहते हैं। इसके बाद राम लक्ष्मण आकर माता कैकेयी से वनवासी वस्त्र ग्रहण कर वनों की तरफ निकल पड़ते हैं। रामलीला के मंचन में राम की भूमिका अमन वर्मा, लक्ष्मण की भूमिका रामप्रकाश, दशरथ की भूमिका पं.मेहर चंद पुजारी ने निभाई।
