नरवाना में विश्व फिजियोथेरेपी दिवस पर श्री राम फिजियोथेरेपी सेंटर में हुआ विशेष जागरूकता कार्यक्रम आयोजित
जागरूकता कार्यक्रम में बताया कि विश्व फिजियोथेरेपी का महत्व
नरेंद्र जेठी /नरवाना / 8 सितंबर2026 /अटल हिन्द न्यूज रिसोर्स
विश्व फिजियोथेरेपी दिवस के अवसर पर श्री राम फिजियोथेरेपी सैन्टर में विशेष जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान उपचार के लिए पहुंचे सभी मरीजों को मिठाई खिलाकर विश्व फिजियोथेरेपी दिवस की शुभकामनाएं दी गईं।
फिजियोथैरेपिस्ट डॉ. योगेश जाखड़ ने मरीजों के साथ विश्व फिजियोथेरेपी दिवस मनाते हुए फिजियोथेरेपी के महत्व के बारे में जानकारी दी। उन्होंने कहा कि आज के समय में फिजियोथेरेपी दर्द कम करने, शरीर की कार्यक्षमता बढ़ाने तथा चोट एवं ऑपरेशन के बाद बेहतर रिकवरी में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है।
उन्होने बताया कि हृदय रोग और अधरंग आज दुनिया में मृत्यु और दिव्यांगता के प्रमुख कारण हैं। फिजियोथेरेपी और नियमित शारीरिक गतिविधि इन बीमारियों को रोकने में सहायक है तथा अधरंग के बाद पुनर्वास में जीवन की गुणवत्ता सुधारने और व्यक्ति को पुन: सक्रिय एवं स्वतंत्र बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं।
इसके अलावा उच्च रक्तचाप, मधुमेह, मोटापा, धूम्रपान, अनियमित खानपान और शारीरिक निष्क्रियता जैसे जोखिम कारक हृदय रोग और स्ट्रोक यानी अधरंग की संभावना बढ़ा सकते हैं। इनकी रोकथाम के लिए शारीरिक सक्रियता का ज्यादा महत्व है। तेज चलना, साइकिल चलाना, तैराकी, योग उपयोगी हो सकते हैं। लंबे समय तक बैठे रहने की आदत को कम करके ज्यादा से ज्यादा चलें।
उन्होने यह भी बताया कि ह्रदय रोग और अधरंग से बचाव तथा उसके बाद बेहतर जीवन जीने के लिए केवल दवाएं ही पर्याप्त नहीं हैं, बल्कि रोकथाम, समय पर पहचान, नियमित शारीरिक गतिविधि और उचित पुनर्वास स्वस्थ जीवन के महत्वपूर्ण स्तंभ हैं। उन्होंने कहा कि फिजियोथेरेपी व्यक्ति को उसकी क्षमता और जरूरत के अनुसार सुरक्षित रूप से सक्रिय जीवन की ओर बढने में सहायता करती है। यह इलाज ही नहीं, एक बेहतर और सक्रिय जीवन जीने की दिशा है।
इस अवसर पर मरीजों ने भी डॉ. योगेश जाखड़ को विश्व फिजियोथेरेपी दिवस की शुभकामनाएं दीं। कार्यक्रम का उद्देश्य लोगों को फिजियोथेरेपी के प्रति जागरूक करना और स्वस्थ जीवनशैली के लिए नियमित व्यायाम एवं सही शारीरिक गतिविधियों के प्रति प्रेरित करना रहा।