कैथल में आदित्य सुरजेवाला का चलता-फिरता अस्पताल पहुंचा

कैथल के वार्ड 26 में आदित्य सुरजेवाला का चलता-फिरता अस्पताल पहुंचा। सुपाशर्व स्कूल में मुफ्त जांच और दवाइयां मिलीं, जानिए कितने लोगों को राहत मिली।

कैथल विधायक आदित्य सुरजेवाला द्वारा संचालित आदित्य सुरजेवाला चलता-फिरता अस्पताल पहुंचा सुपाशर्व सीनियर सेकेंडरी स्कूल

स्कूल संचालिका प्रज्ञा पाशा जैन ने जताया आभार, निःशुल्क मेडिकल वैन के लिए वार्डवासियों, स्कूल स्टाफ व अभिभावकों ने किया धन्यवाद व्यक्त

कैथल, 05 नवंबर

कैथल विधायक आदित्य सुरजेवाला द्वारा संचालित आदित्य सुरजेवाला चलता-फिरता अस्पताल आज गुरुवार को वार्ड 26 स्थित सुपाशर्व सीनियर सेकेंडरी स्कूल पहुंचा। स्कूल परिसर में आयोजित विशेष स्वास्थ्य शिविर में वार्डवासियों, स्कूल स्टाफ और बच्चों के अभिभावकों ने बड़ी संख्या में भाग लिया। शिविर में लोगों का निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण किया गया तथा आवश्यक दवाइयां मुफ्त वितरित की गईं।

शिविर में डॉ. साहिल तथा स्टाफ नर्स अंजलि सहित चिकित्सकीय टीम ने मरीजों की जांच की और आवश्यक स्वास्थ्य परामर्श दिया। जांच के बाद जरूरतमंदों को निशुल्क दवाइयां भी वितरित की गईं। दवा वितरण में श्याम सैनी, रजत व पवन थरेजा ने सक्रिय सहयोग किया।

इस अवसर पर स्कूल संचालिका प्रज्ञा पाशा जैन ने आदित्य सुरजेवाला का विशेष धन्यवाद व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि विधायक महोदय द्वारा भेजी गई निःशुल्क मेडिकल वैन से स्कूल स्टाफ, अभिभावकों और आसपास के वार्ड वासियों को बड़ी राहत मिली है। प्रज्ञा पाशा जैन ने आदित्य सुरजेवाला के इस जनहितैषी कदम की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे शिविर से गरीब और जरूरतमंद परिवारों को स्वास्थ्य सेवाएं आसानी से उपलब्ध हो रही हैं।

इसके साथ ही चेकअप करवाने आए राजकुमार, शकुंतला, अमनदीप, किरण, सुनीता, रीना, दीक्षा, राजेन्द्र, सुखदेव, अनिल गुप्ता, रेखा, जयकरण, सुनील, ओमप्रकाश, सुशीला, किरन, सुमन सहित अन्य ने इस पहल की जमकर सराहना की। उन्होंने बताया कि निजी क्लीनिकों और अस्पतालों में जांच व दवाइयों पर काफी खर्च हो जाता है, जबकि इस शिविर में जांच, पर्ची और दवाइयां पूरी तरह नि:शुल्क उपलब्ध रहीं। मोबाइल अस्पताल जैसी सुविधा से उन परिवारों को विशेष लाभ हुआ है, जिन्हें अस्पताल पहुंचने में कठिनाई होती है या आर्थिक कारणों से नियमित स्वास्थ्य जांच नहीं करा पाते।

‘आदित्य सुरजेवाला चलता-फिरता अस्पताल’ इससे पहले भी कैथल शहर के कई वार्डों और हल्के के कई गांवों में स्वास्थ्य शिविर आयोजित कर चुका है। इनमें कैथल शहर के वार्ड 20 शक्ति नगर, वार्ड 2 महादेव कॉलोनी और अर्जुन नगर, वार्ड 14 सुभाष नगर, वार्ड 1 अर्जुन नगर, वार्ड 31 सिरटा रोड, वार्ड 12 हरसौला बस्ती, वार्ड 22 रामनगर व रेलवे लाइन पार, वार्ड 17 बलराज नगर व शिव कॉलोनी, वार्ड 4 छज्जू कुंड, वार्ड 3, वार्ड 11, वार्ड 27, वार्ड 5 सहित गांव उझाना, पाड़ला, बाबा लदाना, सजूमा, गुहणा, क्योड़क, सांगन, नौच, गांव खनौदा, दशहरा पर आयोजित गांव बाबा लदाना मेले पर दो दिवसीय शिविर शामिल हैं। इन शिविरों के माध्यम से अब तक कैथल हल्के के हजारों लोगों को नि:शुल्क स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ मिल चुका है।

विधायक आदित्य सुरजेवाला ने कहा कि कैथल के लोगों की सेवा करना ही मेरा परम धर्म है। मेरा उद्देश्य है कि कैथल हलके के प्रत्येक गांव और शहर के हर वार्ड तक स्वास्थ्य सेवाएं आसानी से पहुंचें, ताकि गरीब और जरूरतमंद लोगों को इलाज के लिए आर्थिक परेशानी का सामना न करना पड़े। उन्होंने कहा कि नि:शुल्क चलता-फिरता अस्पताल के माध्यम से नियमित रूप से स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने का प्रयास जारी रहेगा।

स्कूल प्रशासन और स्थानीय लोगों ने इस पहल का स्वागत किया। वार्ड 26 के निवासियों ने आदित्य सुरजेवाला के चलता-फिरता अस्पताल की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे शिविर से क्षेत्र के लोगों को सीधा लाभ मिल रहा है।

About the Author