कैथल: बाबा लदाना मेले में मुफ्त इलाज, सैकड़ों को राहत
श्री श्री 1008 सिद्ध बाबा राजपुरी जी महाराज के मेले पर गांव बाबालदाना में विधायक आदित्य सुरजेवाला की अनोखी पहल
बाबा लदाना मेले के अवसर पर 2 दिवसीय ‘आदित्य सुरजेवाला चलता-फिरता अस्पताल’ से हजारों लोगों को मिला नि:शुल्क इलाज,
हल्कावासियों और मेले में आए श्रद्धालुओं ने विधायक आदित्य सुरजेवाला के जनसेवा के इस कार्य को बताया सराहनीय कार्य
कैथल,21 अक्टूबर 2026 /अटल हिन्द न्यूज रिसोर्स /
श्री श्री 1008 सिद्ध बाबा राजपुरी जी महाराज के मेले के पावन अवसर पर गांव बाबा लदाना में विधायक आदित्य सुरजेवाला की अनोखी पहल ने स्थानीय लोगों को बड़ी राहत पहुंचाई है। मेले के दौरान यहां दो दिवसीय ‘आदित्य सुरजेवाला चलता-फिरता अस्पताल’ का आयोजन किया गया, जिसमें सैकड़ों ग्राम वासियों को नि:शुल्क स्वास्थ्य जांच और दवाइयां उपलब्ध कराई गईं।
शिविर में डॉ. साहिल तथा स्टाफ नर्स मीना देवी सहित चिकित्सकीय टीम ने मरीजों की जांच की और आवश्यक स्वास्थ्य परामर्श दिया। जांच के बाद जरूरतमंदों को निशुल्क दवाइयां भी वितरित की गईं। दवा वितरण में श्याम सैनी, रजत, राममेहर, धर्म चन्द गौरव और राजेंद्र शर्मा ने सक्रिय सहयोग किया।
ग्रामवासियों और श्रद्धालुओं ने इस पहल की जमकर सराहना की। उन्होंने बताया कि निजी क्लीनिकों और अस्पतालों में जांच व दवाइयों पर काफी खर्च हो जाता है, जबकि इस शिविर में जांच, पर्ची और दवाइयां पूरी तरह नि:शुल्क उपलब्ध रहीं। मोबाइल अस्पताल जैसी सुविधा से उन परिवारों को विशेष लाभ हुआ है, जिन्हें अस्पताल पहुंचने में कठिनाई होती है या आर्थिक कारणों से नियमित स्वास्थ्य जांच नहीं करा पाते।
‘आदित्य सुरजेवाला चलता-फिरता अस्पताल’ इससे पहले भी कैथल शहर के कई वार्डों और हल्के के कई गांवों में स्वास्थ्य शिविर आयोजित कर चुका है। इनमें कैथल शहर के वार्ड 20 शक्ति नगर, वार्ड 2 महादेव कॉलोनी और अर्जुन नगर, वार्ड 14 सुभाष नगर, वार्ड 1 अर्जुन नगर, वार्ड 31 सिरटा रोड, वार्ड 12 हरसौला बस्ती, वार्ड 22 रामनगर व रेलवे लाइन पार, वार्ड 17 बलराज नगर व शिव कॉलोनी, वार्ड 4 छज्जू कुंड, वार्ड 3, वार्ड 11, वार्ड 27, वार्ड 5 सहित गांव उझाना, पाड़ला, बाबा लदाना, सजूमा, गुहणा, क्योड़क, सांगन, नौच, गांव खनौदा शामिल हैं। इन शिविरों के माध्यम से अब तक कैथल हल्के के हजारों लोगों को निशुल्क स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ मिल चुका है।
विधायक आदित्य सुरजेवाला ने कहा कि कैथल के लोगों की सेवा करना ही मेरा परम धर्म है। मेरा उद्देश्य है कि कैथल हलके के प्रत्येक गांव और शहर के हर वार्ड तक स्वास्थ्य सेवाएं आसानी से पहुंचे, ताकि गरीब और जरूरतमंद लोगों को इलाज के लिए आर्थिक परेशानी का सामना न करना पड़े। उन्होंने कहा कि नि:शुल्क चलता-फिरता अस्पताल के माध्यम से नियमित रूप से स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने का प्रयास जारी रहेगा
