Kanina Mandi Bajra Procurement 2026: कनीना मंडी में बाजरा खरीद का गांववार शेड्यूल जारी, जानें किस दिन किस गांव के किसानों की होगी खरीद

कनीना की नई अनाज मंडी (चेलावास) में बाजरे की सरकारी खरीद को सुचारू और व्यवस्थित ढंग से संचालित करने के लिए मार्केट कमेटी द्वारा गांववार शेड्यूल जारी कर दिया गया है। मंडी में किसानों की भीड़ से बचने और खरीद व्यवस्था को पारदर्शी बनाए रखने के उद्देश्य से अलग-अलग तारीखों पर अलग-अलग गांवों के किसानों की फसल खरीदने का दिन तय किया गया है।
 

<strong>कनीना: </strong>कनीना की नई अनाज मंडी (चेलावास) में बाजरे की सरकारी खरीद को सुचारू और व्यवस्थित ढंग से संचालित करने के लिए मार्केट कमेटी द्वारा गांववार शेड्यूल जारी कर दिया गया है। मंडी में किसानों की भीड़ से बचने और खरीद व्यवस्था को पारदर्शी बनाए रखने के उद्देश्य से अलग-अलग तारीखों पर अलग-अलग गांवों के किसानों की फसल खरीदने का दिन तय किया गया है।

मंडी में खरीद की प्रक्रिया रोजाना सुबह 8:00 बजे से शाम 5:00 बजे तक संचालित होगी। वहीं, प्रशासनिक व्यवस्था के तहत 26 अक्टूबर को बाजरे की सरकारी खरीद बंद रहेगी और इस दिन केवल मंडी में पहले से पड़े बाजरे का उठान (Transportation) किया जाएगा।

<strong>बाजरा खरीद की तिथि और गांववार शेड्यूल</strong>

मार्केट कमेटी द्वारा जारी आधिकारिक शेड्यूल के अनुसार गांवों की खरीद सारणी निम्न प्रकार है:

26 अक्टूबर: बाजरा खरीद कार्य स्थगित (केवल मंडी से फसल का उठान होगा)।

27 अक्टूबर: कनीना, कैमला और खेड़ी खरकड़ाबास।

28 अक्टूबर: खैराना, कोका, कोटिया और मानपुर।

29 अक्टूबर: मोहम्मदपुर, मोड़ी, मुंडिया खेड़ा और नांगल।

30 अक्टूबर: नौताना, पड़तल, पाथेड़ा, पोता और रामबास।

31 अक्टूबर: रसूलपुर, सेहलंग, सीहोर और सुंदरह।

<strong>मार्केट कमेटी के निर्देश: बिना शेड्यूल मंडी में न लाएं फसल</strong>

मार्केट कमेटी के सचिव एवं कार्यकारी अधिकारी अजीत सिंह ने किसानों से अपील की है कि वे अपनी सुविधा और व्यवस्था बनाए रखने के लिए केवल तय शेड्यूल के अनुसार ही बाजरा लेकर मंडी पहुंचें:

पोर्टल पंजीकरण अनिवार्य: केवल वही किसान मंडी में अपनी उपज लाएं, जिन्होंने 'मेरी फसल-मेरा ब्यौरा' पोर्टल पर अपनी फसल का सत्यापन और पंजीकरण करवाया हुआ है।

नंबर प्लेट अनिवार्य: गेट पास कटवाने के लिए किसानों की ट्रैक्टर-ट्रॉली या वाहन पर स्पष्ट नंबर प्लेट लगी होना अनिवार्य किया गया है।

सूखी और साफ फसल लाएं: अधिकारियों ने सलाह दी है कि किसान मंडी में बाजरा लाने से पहले उसे अच्छी तरह सुखाकर और साफ करके लाएं, ताकि नमी या गंदगी के कारण खरीद प्रक्रिया में कोई देरी या असुविधा न हो।

About the Author

साहब राम
साहब राम

9447 Articles