प्रताप पब्लिक स्कूल की छात्रा छवि ने ताइक्वांडो मे लहराया परचम, अंडर-14 वर्ग में रजत पदक जीतकर विद्यालय व परिवार का बढ़ाया गौरव

प्रताप पब्लिक स्कूल की छात्रा छवि ने ताइक्वांडो मे लहराया परचम, अंडर-14 वर्ग में रजत पदक जीतकर विद्यालय व परिवार का बढ़ाया गौरव
 

तरावड़ी, 8 अक्टूबर (कमल शर्मा)। प्रताप पब्लिक स्कूल तरावड़ी की कक्षा छठी की प्रतिभाशाली छात्रा छवि ने अपनी शानदार खेल प्रतिभा का प्रदर्शन करते हुए 59वीं राज्य स्तरीय विद्यालयी खेल प्रतियोगिता 2026-27 के अंडर-14 ताइक्वांडो वर्ग में रजत पदक जीतकर विद्यालय एवं अपने परिवार का नाम रोशन किया। यह प्रतिष्ठित प्रतियोगिता ताऊ देवी लाल स्टेडियम, पंचकूला में आयोजित हुई, जिसमें हरियाणा के विभिन्न विद्यालयों से प्रतिभावान खिलाड़ियों ने भाग लिया।

प्रतियोगिता के दौरान छवि ने बेहतरीन खेल कौशल, आत्मविश्वास, अनुशासन और खेल भावना का परिचय देते हुए शानदार प्रदर्शन किया और रजत पदक अपने नाम किया। छवि की इस उपलब्धि पर विद्यालय प्रबंधन, शिक्षकों एवं विद्यार्थियों ने उन्हें हार्दिक बधाई दी तथा उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। विद्यालय प्रबंधन ने छवि के अभिभावकों को भी इस सफलता के लिए शुभकामनाएं दीं।विद्यालय के चेयरमैन हनी चौधरी ने छवि की उपलब्धि पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि खेल विद्यार्थियों में अनुशासन, आत्मविश्वास और नेतृत्व क्षमता का विकास करते हैं।

उन्होंने छवि को भविष्य में और ऊंचाइयां हासिल करने के लिए शुभकामनाएं दीं। डायरेक्टर पिथी चौधरी ने छवि के शानदार प्रदर्शन की सराहना करते हुए कहा कि उनकी मेहनत, लगन और खेल भावना अन्य विद्यार्थियों के लिए प्रेरणादायक है। उन्होंने छवि के उज्ज्वल खेल भविष्य की कामना की। प्रधानाचार्य विकास उत्तरेजा ने कहा कि छवि की यह उपलब्धि पूरे प्रताप पब्लिक स्कूल, तरावड़ी परिवार के लिए गर्व का विषय है।

उन्होंने कहा कि विद्यालय विद्यार्थियों को शिक्षा के साथ-साथ खेल एवं अन्य सह-पाठ्यक्रम गतिविधियों में अपनी प्रतिभा निखारने के लिए निरंतर प्रोत्साहित करता है। छवि की इस सफलता ने यह साबित किया है कि मेहनत, अनुशासन और निरंतर अभ्यास के बल पर विद्यार्थी राज्य स्तर पर भी अपनी प्रतिभा का परचम लहरा सकते हैं। विद्यालय परिवार ने छवि एवं उसके अभिभावकों को हार्दिक बधाई देते हुए भविष्य में और अधिक उपलब्धियां हासिल करने की शुभकामनाएं दीं।

About the Author

रोहित लामसर
रोहित लामसर

9447 Articles