गांव तखाना में आंगन मिलन सेवा साक्षरता अभियान का आयोजन, कुआं पूजन कर दिया सामाजिक जागरूकता का संदेश
साक्षरता, संस्कार और सामाजिक सहभागिता को बढ़ावा देने पर दिया जोर
तखाना, 8 अक्तूबर (कमल शर्मा)। गांव तखाना में आंगन मिलन सेवा साक्षरता अभियान के तहत कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के दौरान विधिवत कुआं पूजन किया गया और ग्रामीणों को सामाजिक जागरूकता, शिक्षा तथा संस्कारों के प्रति जागरूक रहने का संदेश दिया गया। गांव तखाना की सरपंच ऊषा रानी ने विशेष तौर पर शिरकत की।
कार्यक्रम में महिलाओं एवं ग्रामीणों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। सरपंच ऊषा रानी ने कहा कि समाज की तरक्की के लिए शिक्षा और जागरूकता बेहद जरूरी है। विशेषकर बच्चों को बेहतर शिक्षा एवं संस्कार देकर उन्हें उज्ज्वल भविष्य की ओर अग्रसर किया जा सकता है। इस अवसर पर आंगनवाड़ी केंद्र से जुड़ी गतिविधियों को भी प्रमुखता दी गई। उपस्थित लोगों ने अभियान के उद्देश्यों को गांव-गांव तक पहुंचाने और अधिक से अधिक लोगों को इससे जोड़ने का संकल्प लिया।
कार्यक्रम के दौरान कुआं पूजन की परंपरा के माध्यम से जल संरक्षण और प्रकृति के प्रति सम्मान का संदेश भी दिया गया। ग्रामीणों ने ऐसे सामाजिक एवं जागरूकता कार्यक्रमों को निरंतर आयोजित करने की आवश्यकता जताई। इस अवसर पर सरपंच ऊषा रानी, पवन, संतरो देवी, मीनाक्षी, नीलम, सोनिया, कान्ता, रमन वी रजनी समेत कई महिलाएं मौजूद रही।
