तरावड़ी में श्री ब्रह्मपुराण कथा: बाल व्यास ऋषभ देव ने दिए पारिवारिक जीवन और संस्कारों के प्रेरक संदेश
तरावड़ी में श्री ब्रह्मपुराण कथा: बाल व्यास ऋषभ देव ने दिए पारिवारिक जीवन और संस्कारों के प्रेरक संदेश
Aug 7, 2026, 17:44 IST
तरावड़ी में श्री महाकाली महाकालेश्वर सिद्धपीठ मंदिर वार्ड नंबर-6 में आयोजित सातवीं श्री ब्रह्मपुराण कथा महोत्सव के चौथे दिन भारी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे। महिलाओं, युवाओं और बुजुर्गों ने भगवान शिव एवं माता महाकाली के दर्शन किए और कथा का श्रवण किया। कथा के दौरान बाल व्यास ऋषभ देव जी ने भगवान शिव के आदर्श जीवन, दांपत्य मर्यादा, परिवार की महत्ता और सनातन संस्कृति के मूल्यों का भावपूर्ण वर्णन किया। शिव विवाह प्रसंग का वर्णन सुनकर पूरा पंडाल हर-हर महादेव और बम-बम भोले के जयघोष से गूंज उठा।
