तरावड़ी: शांतिवन गोपाल गौशाला में भव्य गोपाष्टमी महोत्सव, विधायक कबीरपंथी होंगे शामिल

तरावड़ी की शांतिवन गोपाल गौशाला में 17 नवंबर को गोपाष्टमी पर्व मनाया जाएगा। हवन, भजन और भंडारे के साथ होगा भव्य धार्मिक आयोजन।
 

कमल शर्मा/अटल हिन्द

तरावड़ी/12 नवंबर 2026 /

शहर के जीटी रोड पर स्थित शांतिवन गोपाल गौशाला में 17 नवंबर मंगलवार को श्री गोपाष्टमी का पावन पर्व मनाया जाएगा। यह जानकारी शांतिवन गोपाल गौशाला तरावड़ी के प्रधान राकेश गर्ग ने दी। उन्होंने बताया कि हर वर्ष की भांति इस बार भी गौशाला परिसर में धार्मिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम को लेकर तैयारियां की जा रही हैं। गर्ग ने शहरवासियों से इस धार्मिक आयोजन में परिवार सहित पहुंचकर गौमाता का आशीर्वाद प्राप्त करने की अपील की है। उन्होंने बताया क़ि कार्यक्रम में नीलोखेड़ी हलके के विधायक भगवानदास कबीरपंथी मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत करेंगे। वहीं शिव शक्ति इंटर ग्लोब प्राइवेट लिमिटेड तरावड़ी के सीएमडी रमेश गुप्ता भी मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहेंगे। कार्यक्रम की अध्यक्षता श्री हंस राइस एंड जनरल मिल्स तरावड़ी के डायरेक्टर प्रदीप गुप्ता करेंगे। इसके अलावा एमटीके सोलवेंट तरावड़ी के सीएमडी नंदकिशोर खुराना तथा न्यू कैम ऑयल तरावड़ी के सीएमडी राजकुमार तायल विशिष्ट अतिथि के रूप में कार्यक्रम की शोभा बढ़ाएंगे। गौशाला के प्रधान राकेश गर्ग ने बताया कि गोपाष्टमी के अवसर पर सुबह 9 बजे हवन-यज्ञ के साथ कार्यक्रम का शुभारंभ होगा। इसके बाद सुबह 10 बजे भजन कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। सुबह 11 बजे अतिथियों का स्वागत किया जाएगा, जबकि दोपहर 12:30 बजे भोजन प्रसाद वितरित किया जाएगा। शांतिवन गोपाल गौशाला तरावड़ी के प्रधान राकेश गर्ग ने कहा कि गोपाष्टमी का पर्व भारतीय संस्कृति में गौ माता के प्रति श्रद्धा, सेवा और समर्पण का प्रतीक है। गौ सेवा से जुड़ना पुण्य का कार्य है और ऐसे धार्मिक आयोजन समाज में सेवा, सद्भाव तथा धार्मिक चेतना को बढ़ावा देते हैं। उन्होंने समस्त शहरवासियों से आह्वान किया कि वे अपने परिवार सहित शांतिवन गोपाल गौशाला पहुंचकर गोपाष्टमी महोत्सव में भाग लें और गौ माता का आशीर्वाद प्राप्त करें।

About the Author

Atal Hind Team Online
Atal Hind Team Online

9447 Articles