लाडवा में महाराजा शूरसैनी की प्रतिमा, 98 लाख में क्या बदला?
महाराजा शूरसैनी की प्रतिमा से लाडवा को मिली नई पहचान: मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी
मुख्यमंत्री ने 98 लाख रुपये की लागत से तैयार महाराजा शूरसैनी की भव्य प्रतिमा का किया लोकार्पण
लाडवा 20 अक्टूबर (मानव गर्ग):
हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मंगलवार को लाडवा के कुरुक्षेत्र-यमुनानगर मार्ग पर स्थापित महाराजा शूरसैनी की भव्य प्रतिमा का लोकार्पण किया। उन्होंने कहा कि महाराजा शूरसैनी महान योद्धा, कुशल प्रशासक और न्यायप्रिय शासक थे। उनका जीवन सत्य, न्याय, पराक्रम और जनसेवा की प्रेरणा देता है। शहरी स्थानीय निकाय विभाग द्वारा लगभग 98 लाख रुपये की लागत से तैयार करवाई गई प्रतिमा स्थल का सौंदर्यीकरण भी किया गया है। यहां आकर्षक लाइटिंग और पार्क विकसित किया गया है। मुख्यमंत्री ने कहा कि महाराजा शूरसैनी की प्रतिमा आने वाली पीढिय़ों को उनके आदर्शों से प्रेरणा देगी। यह प्रतिमा हमारी संस्कृति, इतिहास और गौरव का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार महापुरुषों की विरासत को संजोने और उनके विचारों को जन-जन तक पहुंचाने के लिए कार्य कर रही है। इस अवसर पर मुख्यमंत्री कार्यालय के प्रभारी कैलाश सैनी, उपायुक्त विश्राम कुमार मीणा, पुलिस अधीक्षक चंद्र मोहन, एसडीएम राजेश कुमार सोनी, नगर पालिका चेयरपर्सन साक्षी खुराना, चेयरमैन डॉ. गणेश दत्त, जिला अध्यक्ष रमेश सैनी, मंडल अध्यक्ष शिव गुप्ता सहित भाजपा पदाधिकारी, पार्षद, सामाजिक संस्थाओं के प्रतिनिधि और गणमान्य नागरिक मौजूद रहे।
