हरियाणा में शिक्षा क्षेत्र को बड़ी सौगात! रेवाड़ी की कुसुम इंटरनेशनल और गुरुग्राम की मास्टर्स यूनियन यूनिवर्सिटी को मिली सरकारी मान्यता

हाल ही में रेवाड़ी में संचालित कुसुम इंटरनेशनल यूनिवर्सिटी और गुरुग्राम में संचालित मास्टर्स यूनियन यूनिवर्सिटी को हरियाणा सरकार ने मान्यता दे दी है। विधानसभा में पारित हरियाणा निजी विश्वविद्यालय (संशोधन) विधेयक-2026 को राज्यपाल असीम कुमार घोष ने मंजूरी प्रदान कर दी है।
 

<strong>चंडीगढ़</strong>। हाल ही में रेवाड़ी में संचालित कुसुम इंटरनेशनल यूनिवर्सिटी और गुरुग्राम में संचालित मास्टर्स यूनियन यूनिवर्सिटी को हरियाणा सरकार ने मान्यता दे दी है। विधानसभा में पारित हरियाणा निजी विश्वविद्यालय (संशोधन) विधेयक-2026 को राज्यपाल असीम कुमार घोष ने मंजूरी प्रदान कर दी है। इसी विधेयक के माध्यम से राज्य में दो नई प्राइवेट यूनिवर्सिटी बनकर तैयार हो गई हैं।

इसी के चलतेमविधि एवं विधायी विभाग के विशेष सचिव अमरजीत सिंह ने संशोधित विधेयक की अधिसूचना जारी कर दी है। वहीं अब हरियाणा में मान्यता प्राप्त निजी विश्चविद्यालयों की संख्या 27 से बढ़कर 29 हो गई है। हरियाणा निजी विश्वविद्यालय अधिनियम-2006 की अनुसूची में कुसुम इंटरनेशनल यूनिवर्सिटी को 28वें और मास्टर्स यूनियन यूनिवर्सिटी को 29वां स्थान मिला है।

<strong>उच्च शिक्षा के नए अवसर होंगे प्राप्त</strong>

गुरुग्राम स्थित नए जमाने के बिजनेस और टेक्नोलाजी स्कूल मास्टर्स यूनियन के पास अभी तक आशय पत्र (एलओआइ) था। अब इसे निजी विश्वविद्यालय के रूप में वैधानिक मान्यता मिल चुकी है। दोनों ही विश्वविद्यालयों को मान्यता से खासकर दिल्ली-एनसीआर से सटे इलाकों में उच्च शिक्षा के नए अवसर मिलेंगे।इसके साथ ही छात्रों को नई शिक्षा नीति के अनुरूप आधुनिक व व्यावसायिक पाठ्यक्रम चुनने का मौका प्राप्त होगा। हरियाणा में अब 12 राष्ट्रीय महत्व के संस्थान और 27 सरकारी यूनिवर्सिटी हैं, जिनमें 24 राज्य और तीन केंद्रीय यूनिवर्सिटी आती हैं। इसी तरह 29 प्राइवेट यूनिवर्सिटी हैं, जिनमें से 12 गुरुग्राम जिले में, पांच सोनीपत में, तीन झज्जर में और दो फरीदाबाद में हैं। इतना ही नहीं बल्कि पानीपत, रेवाड़ी और रोहतक में भी निजी विश्वविद्यालय चल रहे हैं।

About the Author

साहब राम
साहब राम

9447 Articles