दिल्ली से पलवल का सफर होगा सुहाना, बल्लभगढ़ से मेट्रो विस्तार की तैयारियों ने पकड़ा जोर

दिल्ली से पलवल का सफर होगा सुहाना, बल्लभगढ़ से मेट्रो विस्तार की तैयारियों ने पकड़ा जोर
 

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली सहित हरियाणा के NCR क्षेत्र में शामिल हरियाणा के शहरों में रहने वाली आबादी के लिए बड़ी खुशखबरी सामने आई है। यहां आमजन को ट्रैफिक जाम से राहत दिलाने और भीड़-भाड़ से दूर सुहाने सफर की सुविधा उपलब्ध कराने की दिशा में एक और अच्छी खबर सामने आई है।

<strong>मेट्रो विस्तार की जगी उम्मीदें </strong>

फरीदाबाद के बल्लभगढ़ से पलवल तक मेट्रो विस्तार की दिशा में प्रदेश सरकार ने बड़ा कदम उठाया है। सीएम नायब सैनी ने बल्लभगढ़-पलवल मेट्रो विस्तार परियोजना की अंतिम व्यवहार्यता रिपोर्ट को मंजूरी प्रदान कर दी है। अब इस परियोजना की विस्तृत रिपोर्ट केंद्रीय आवासन एवं शहरी कार्य मंत्रालय को भेज दी गई है। अब इस रिपोर्ट पर केंद्र सरकार की आखिरी मुहर का इंतजार है।हरियाणा मास रैपिड ट्रांसपोर्ट कारपोरेशन (HMRTC) के चीफ सेक्रेटरी अनुराग रस्तोगी की अगुवाई में बोर्ड बैठक में यह फैसला लिया गया है।

<strong>यह रहेगा रूट </strong>

बल्लभगढ़- पलवल मेट्रो विस्तार परियोजना दक्षिण हरियाणा की दिल्ली- NCR तक पहुंच आसान होगी। यह दिल्ली मेट्रो की वायलेट लाइन के आखिरी स्टेशन राजा नाहर सिंह बल्लभगढ़ से पलवल तक सीधी कनेक्टिविटी देगी। नेशनल हाईवे-19 (पुराना NH-2) पर दिल्ली-आगरा हाईवे के समानांतर ये मेट्रो लाइन चलेगी। पलवल मिनी सेक्रेटेरिएट, ओमैक्स सिटी के साथ कुसलीपुर तक कनेक्टिविटी के लिए KMP- KGP इंटरचेंज के आखिरी स्टेशन को जिला मिनी सचिवालय और KMP- KGP एक्सप्रेसवे इंटरचेंज तक ले जाने का प्रस्ताव है।

<strong>इन जगहों पर बनेंगे स्टेशन </strong>

सेक्टर 58-59 (झाड़सेंतली): बल्लभगढ़ के बाद पहला स्टेशन

सीकरी: औद्योगिक और आवासीय इलाका

सोफ्ता: इंडस्ट्रियल ग्रामीण बेल्ट

पृथला: मैन्युफैक्चरिंग, टेक्सटाइल और अपैरल क्लस्टर

बघौला: लॉजिस्टिक्स सेंटर

आल्हापुर

दिल्ली गेट

पलवल बस स्टैंड

आगरा चौक

पलवल मिनी सेक्रेटेरिएट

About the Author

साहब राम
साहब राम

9447 Articles