रेवाड़ी में कांग्रेस का जोरदार प्रदर्शन: मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार का पुतला फूंका, निकाला ‘वोट बचाओ, देश बचाओ मार्च’

रेवाड़ी में कांग्रेस का जोरदार प्रदर्शन: मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार का पुतला फूंका, निकाला ‘वोट बचाओ, देश बचाओ मार्च’
 

अटल हिन्द/मनोज गोयल 

रेवाड़ी, 8 अक्टूबर 

लोकतंत्र और मताधिकार की सुरक्षा को लेकर रेवाड़ी में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जोरदार प्रदर्शन किया। जिलाध्यक्ष ग्रामीण सुभाष छावड़ी की अध्यक्षता में आयोजित इस कार्यक्रम के तहत 'वोट बचाओ, देश बचाओ मार्च' निकाला गया, जिसकी अगुवाई ऑल इंडिया कांग्रेस कमेटी सदस्य चक्रवर्ती शर्मा ने की। मार्च के दौरान आक्रोशित कार्यकर्ताओं ने नारेबाजी करते हुए मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार का पुतला दहन किया और उनके तुरंत इस्तीफे की मांग उठाई। प्रदर्शनकारियों ने स्पष्ट किया कि निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव प्रक्रिया ही लोकतंत्र की आत्मा है, जिससे कोई समझौता नहीं किया जाएगा।

चक्रवर्ती शर्मा और सुभाष छावड़ी ने दी चेतावनी ऑल इंडिया कांग्रेस कमेटी सदस्य चक्रवर्ती शर्मा और जिलाध्यक्ष ग्रामीण सुभाष छावड़ी ने साझा बयान में कहा, "लोकतंत्र में जनता का वोट ही सबसे बड़ी ताकत है और निष्पक्ष तथा पारदर्शी चुनाव प्रक्रिया सुनिश्चित करना लोकतंत्र की मजबूती के लिए आवश्यक है। चुनाव आयोग की निष्पक्षता पर उठ रहे सवालों के विरोध में मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार का पुतला दहन कर उनके इस्तीफे की मांग की गई है।

वोट बचेगा, तभी लोकतंत्र बचेगा और लोकतंत्र बचेगा, तभी देश मजबूत होगा; इसलिए कांग्रेस पार्टी जनता के मताधिकार की रक्षा के लिए हर स्तर पर आवाज बुलंद करती रहेगी।" इस अवसर पर पूर्व मंत्री जगदीश यादव, नीलम भंगवाड़िया, एससी सैल जिला अध्यक्ष रमेश ठेकेदार, सीपीएम सतीश प्रधान, रामकुवार प्रधान, वरिष्ठ कांग्रेसी नेता साधुराम बावल, पूर्व जिला अध्यक्ष दीवान सिंह चौहान, हरीश सैनी, ब्लॉक अध्यक्ष अनिल यादव, विजय बैरियर, हेमंत गौड़, , एडवोकेट मनोज यादव, धीरज यादव, गजराज सरपंच, पप्पू पहलवान, बीरसिंह प्रधान, पूर्व पार्षद नरेश,मनोज यादव , सरोज भारद्वाज, मनीषा यादव, प्रेम लता, संदीप कसाना , कृष्ण कुमार, विनय कमल, अरविंद दिशोदिया,महेंद्र रंगा सहित कांग्रेस पार्टी के नेता, पदाधिकारी एवं बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

About the Author

Atal Hind Team Online
Atal Hind Team Online

9447 Articles