रेवाड़ी में हलवाई, क्रोकरी एवं गार्डन टेंट एसोसिएशन द्वारा आयोजित कांवड़ शिविर में गूंजे शिव भक्ति के तराने
रेवाड़ी में हलवाई, क्रोकरी एवं गार्डन टेंट एसोसिएशन द्वारा आयोजित कांवड़ शिविर में गूंजे शिव भक्ति के तराने
Aug 9, 2026, 22:00 IST
हलवाई, क्रोकरी एवं गार्डन टेंट एसोसिएशन के तत्वावधान में रेवाड़ी में एक विशाल कांवड़ सेवा शिविर का आयोजन किया गया। इस शिविर में प्रसिद्ध भजन 'भोले तेरी बम' से घर-घर पहचान बनाने वाले प्रख्यात गायक एवं BSNL के उपमंडल अभियंता संजय सैनी ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की। शिविर स्थल पर पहुँचने पर आयोजकों एवं उपस्थित श्रद्धालुओं द्वारा संजय सैनी का फूल-मालाओं, अंगवस्त्र एवं स्मृति चिन्ह भेंट कर भावभीना स्वागत व नागरिक अभिनंदन किया गया।
