रेवाड़ी के राज इंटरनेशनल स्कूल में पतंजलि योगपीठ द्वारा वेलनेस सेमिनार का भव्य आयोजन

रेवाड़ी के राज इंटरनेशनल स्कूल में पतंजलि योगपीठ के विशेषज्ञों द्वारा विद्यार्थियों के लिए वेलनेस सेमिनार का आयोजन किया गया।

राज इंटरनेशनल स्कूल में पतंजलि योगपीठ के विशेषज्ञों द्वारा वेलनेस पर एक विशेष सेमिनार का आयोजन किया गया है। यह कार्यक्रम पतंजलि योगपीठ हरिद्वार और राज इंटरनेशनल स्कूल के संयुक्त तत्वाधान में आयोजित किया गया था। इस सेमिनार का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों को भारतीय योग परंपरा, स्वस्थ जीवनशैली और मानसिक एकाग्रता के महत्व से अवगत कराना था।

विशेषज्ञों ने दी योग और प्राणायाम की जानकारी

पतंजलि योगपीठ के विशेषज्ञ डॉ सूर्य प्रकाश और डॉ बबीता यादव ने बच्चों को संबोधित किया है। उन्होंने योग, प्राणायाम, ध्यान और पंचकोश सिद्धांत पर विस्तार से प्रकाश डाला है। विशेषज्ञ ने बताया है कि कैसे नियमित योगाभ्यास से विद्यार्थियों की याददाश्त, एकाग्रता और आत्मविश्वास में वृद्धि होती है। इसके साथ ही परीक्षा के तनाव से बचा जा सकता है।

सांस्कृतिक प्रस्तुतियां और दैनिक जीवन में योग

कार्यक्रम में बच्चों द्वारा योग पर आधारित विशेष सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दी गईं हैं। ये प्रस्तुतियां भारतीय संस्कृति और आधुनिक शिक्षा के सुंदर संगम को दर्शाती नजर आईं हैं। इसके साथ ही विद्यार्थियों को दैनिक जीवन में योग को अपनाने के सरल उपाय भी सिखाए गए हैं।

निदेशक और चेयरमैन का संबोधन

इस अवसर पर विद्यालय के निदेशक नवीन सैनी ने भी बच्चों को संबोधित किया है। उन्होंने कहा है कि स्वस्थ शरीर में ही स्वस्थ मस्तिष्क का वास होता है। उन्होंने यह भी बताया है कि आज के मोबाइल और तनाव भरे युग में बच्चों को शारीरिक और मानसिक रूप से मजबूत बनाना सबसे बड़ी चुनौती है। योग ही एक ऐसा माध्यम है जो बच्चों को अनुशासित, संस्कारी और ऊर्जावान बनाता है। इसी सोच के साथ इस सेमिनार का आयोजन किया गया है ताकि बच्चे स्वस्थ शरीर के साथ-साथ स्वस्थ मन का भी निर्माण कर सकें। कार्यक्रम के अंत में स्कूल चेयरमैन राजेंद्र सैनी ने सभी आए हुए अतिथियों को स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया है और बच्चों को सही मार्गदर्शन देने के लिए धन्यवाद दिया है। इस दौरान योग व डाइटिशियन शिक्षक और अन्य स्टाफ सदस्य मौजूद रहे हैं।

About the Author