रेवाड़ी में ट्रैफिक पुलिस का बड़ा शिकंजा! 1,066 वाहन चालकों पर चला चालान का डंडा!

रेवाड़ी। यातायात नियमों की अनदेखी करने वाले वाहन चालकों के खिलाफ जिला पुलिस ने विशेष अभियान चलाकर 1,066 चालकों के चालान काटे हैं।
 

<strong>रेवाड़ी।</strong> यातायात नियमों की अनदेखी करने वाले वाहन चालकों के खिलाफ जिला पुलिस ने विशेष अभियान चलाकर 1,066 चालकों के चालान काटे हैं।

नौ से 15 नवंबर तक चले इस अभियान के दौरान शराब पीकर गाड़ी चलाने, तेज आवाज में संगीत या प्रेशर हॉर्न बजाने, बुलेट मोटरसाइकिल से पटाखे की आवाज निकालने और गलत तरीके से लेन बदलने वाले चालकों पर सख्त कार्रवाई की गई।

<strong>शराब पीकर गाड़ी चलाना ठीक नहीं..</strong>

एसपी हेमेंद्र कुमार मीणा ने कहा कि अभियान के दौरान शराब पीकर वाहन चलाने वाले चार चालकों के चालान किए गए। शराब के नशे में वाहन चलाना न केवल चालक, बल्कि सड़क पर चलने वाले अन्य लोगों की जान के लिए भी खतरा है।

यह मोटर वाहन अधिनियम की धारा 185 के तहत दंडनीय अपराध है। इसी प्रकार तेज संगीत और प्रेशर हार्न बजाकर ध्वनि प्रदूषण फैलाने और बुलेट मोटरसाइकिल से पटाखे छोड़कर हुड़दंग करने वाले चार वाहन चालकों के विरुद्ध कार्रवाई की गई।

<strong>काटे गए चालान</strong>

इसके अलावा लाल-नीली बत्ती का अनधिकृत प्रयोग करने पर एक तथा लेन बदलने से संबंधित यातायात नियमों की अवहेलना करने पर 1057 वाहन चालकों के चालान किए गए।

About the Author

साहब राम
साहब राम

9447 Articles