श्रीमती शांति देवी की 99वीं जन्मजयंती पर श्रद्धांजलि अर्पित

श्रीमती शांति देवी की 99वीं जन्मजयंती पर श्रद्धांजलि अर्पित
 

अटल हिन्द/मनोज गोयल

रेवाड़ी, 8 अक्टूबर 

श्रीमती शांति देवी की 99वीं जन्मजयंती के अवसर पर आज उनके नाम से संचालित श्रीमती शांति देवी लॉ कॉलेज में श्रद्धांजलि एवं स्मृति कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर उपस्थित लोगों ने उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी और उनके सामाजिक एवं पारिवारिक योगदान को याद किया। श्रीमती शांति देवी का जन्म 8 अक्टूबर 1927 को हुआ था। वे एक सरल, सहज, संवेदनशील एवं सामाजिक महिला थीं, जिन्होंने सदैव जरूरतमंदों की सहायता की और अपने पूरे परिवार को एकजुट रखते हुए उन्हें अच्छे संस्कार दिए। परिवार में उनका स्थान सदैव एक मार्गदर्शक और प्रेरणास्रोत के रूप में रहा।

श्रीमती शांति देवी के पति स्वर्गीय राव अभय सिंह तीन बार विधायक रहे। उनके पुत्र कैप्टन अजय सिंह यादव रेवाड़ी विधानसभा से 6 बार विधायक एवं हरियाणा सरकार में मंत्री रहे हैं, जबकि परिवार की राजनीतिक एवं सामाजिक विरासत को आगे बढ़ाते हुए उनके पौत्र चिरंजीव राव भी विधायक रहे हैं। कार्यक्रम में डॉ. नरेंद्र सिंह, श्री हुकम सिंह, डॉ. स्नेहा यादव, श्री नरेश यादव सहित कॉलेज के सभी स्टाफ सदस्य उपस्थित रहे। सभी ने श्रीमती शांति देवी के जीवन एवं उनके द्वारा दिए गए संस्कारों को याद करते हुए उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की।

इस अवसर पर वक्ताओं ने कहा कि श्रीमती शांति देवी का जीवन प्रेम, सेवा, संस्कार और सामाजिक सरोकारों की मिसाल रहा है। उनके नाम से संचालित शिक्षण संस्थान उनकी स्मृतियों और उनके आदर्शों को आने वाली पीढ़ियों तक पहुंचाने का कार्य कर रहे हैं।

About the Author

Atal Hind Team Online
Atal Hind Team Online

9447 Articles