एडीसी ने पीएम श्री विद्यालय का किया निरीक्षण

एडीसी ने पीएम श्री विद्यालय का किया निरीक्षण
 

शिक्षकों व विद्यार्थियों से किया संवाद

रोहतक,

अतिरिक्त उपायुक्त नरेंद्र कुमार ने पीएम श्री जीएसएसएस गांधी नगर विद्यालय का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने विद्यालय की स्वच्छता, कंप्यूटर लैब, शौचालय, अटल लैब, डिजिटल बोर्ड, कक्षाओं, समग्र आधारभूत सुविधाओं तथा आंगनवाड़ी केंद्र का अवलोकन किया। उन्होंने एमडीएम खाद्यान्न भंडारण एवं विद्यार्थियों को परोसे जा रहे पके हुए भोजन की व्यवस्था भी जांची।

नरेंद्र कुमार ने एफएलएन कक्षाओं का निरीक्षण कर शिक्षकों एवं विद्यार्थियों से संवाद किया तथा विद्यार्थियों की स्किल पासबुक और ट्रैकर की जांच की। कक्षा तीसरी के विद्यार्थियों के लिए पैटर्न पै्रक्टिस करवाने तथा नियमित अभ्यास पर विशेष जोर दिया। साथ ही शिक्षकों को शैक्षणिक गुणवत्ता, गतिविधि आधारित शिक्षण एवं विद्यार्थियों की प्रगति में सुधार हेतु महत्वपूर्ण सुझाव दिए। प्रधानाचार्य संजीव दांगी ने एडीसी का आभार व्यक्त करते हुए उनके सुझावों को प्रभावी ढंग से लागू करने का आश्वासन दिया।

About the Author

Atal Hind Team Online
Atal Hind Team Online

9447 Articles