इंडस पब्लिक स्कूल, रोहतक में अंतर-सदन खेल प्रतियोगिताओं का सफल आयोजन
इंडस पब्लिक स्कूल, रोहतक में आज भव्य अंतर-सदन खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। इस खेल प्रतियोगिता में कक्षा तीसरी से आठवीं तक के छात्र-छात्राओं ने विभिन्न इनडोर खेलों में बड़े उत्साह के साथ भाग लिया। प्रतियोगिता का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों में खेल भावना, अनुशासन और मानसिक दक्षता का विकास करना था। विभिन्न श्रेणियों में आयोजित खेल प्रतियोगिताओं के परिणाम इस प्रकार रहे-
- कक्षा तीसरी (छात्राएं) लूडो- इस प्रतियोगिता में छात्राओं ने अपनी मानसिक सूझबूझ का परिचय दिया, जिसमें सतलुज सदन की मानसी ने प्रथम स्थान प्राप्त किया।
- कक्षा चैथी (छात्राएं) लूडो- इस प्रतियोगिता में छात्राओं ने अपनी मानसिक सूझबूझ का परिचय दिया, जिसमें रावी सदन की दीक्षा ने प्रथम स्थान प्राप्त किया।
- कक्षा तीसरी (छात्र) - कैरम- बेहद रोमांचक मुकाबले में लड़कों ने उत्कृष्ट कौशल दिखाया, जिसमें झेलम सदन के मृत्युंजय विजेता रहे।
- कक्षा चैथी (छात्र) - कैरम- बेहद रोमांचक मुकाबले में लड़कों ने उत्कृष्ट कौशल दिखाया, जिसमें ब्यास सदन के विराज विजेता रहे।
- कक्षा पांचवी (छात्राएं) - शतरंज- दिमागी कसरत के इस खेल में छात्राओं के बीच कड़ी टक्कर देखने को मिली, जिसमें झेलम सदन की गरिमा ने बाजी मारी।
- कक्षा छठी (छात्राएं) - शतरंज- दिमागी कसरत के इस खेल में छात्राओं के बीच कड़ी टक्कर देखने को मिली, जिसमें झेलम सदन की रितिका ने बाजी मारी।
- कक्षा पांचवी (छात्र) - बैडमिंटन- लड़कों के इस वर्ग में फुर्ती और तालमेल का बेहतरीन प्रदर्शन हुआ, जिसमें ब्यास सदन के मुकुल प्रथम रहे।
- कक्षा छठी (छात्र) - बैडमिंटन- लड़कों के इस वर्ग में फुर्ती और तालमेल का बेहतरीन प्रदर्शन हुआ, जिसमें झेलम सदन के मनन प्रथम रहे।
- कक्षा सातवीं (छात्राएं) - बैडमिंटन- रोचक मुकाबले के बाद सतलुज सदन की ऐंजल ने फाइनल मुकाबला जीतकर पहला स्थान हासिल किया।
- कक्षा आठवीं (छात्राएं) - बैडमिंटन- रोचक मुकाबले के बाद रावी सदन की भूमिका ने फाइनल मुकाबला जीतकर पहला स्थान हासिल किया।
- कक्षा सातवीं (छात्र) - शतरंज- इस अंतिम मुकाबले में लड़कों ने धैर्य और सटीक रणनीति का परिचय दिया, जिसमें झेलम सदन के युवराज विजेता घोषित किए गए।
- कक्षा आठवीं (छात्र) - शतरंज- इस अंतिम मुकाबले में लड़कों ने धैर्य और सटीक रणनीति का परिचय दिया, जिसमें सतलुज सदन के कियांश विजेता घोषित किए गए।
विद्यालय की चेयरपर्सन डाॅ. श्रीमती एकता सिंधु ने अपने संदेश में कहा कि इनडोर खेलों से विद्यार्थियों का मानसिक व बौद्धिक विकास होता है। सामाजिक व भावानात्मक कौशल को बढ़ावा मिलता है तथा एक सुरक्षित वातावरण में विद्यार्थी पढ़ाई के साथ-साथ खेलकर मनोरंजन भी करते हैं। विद्यालय के प्रधानाचार्य श्री दीपक कुमार वशिष्ठ ने सभी विजेता खिलाड़ियों को सम्मानित किया। उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि खेल न केवल शारीरिक स्वास्थ्य को दुरुस्त रखते हैं, बल्कि बच्चों में नेतृत्व क्षमता और टीम भावना का भी संचार करते हैं। उन्होंने प्रतियोगिता में हिस्सा लेने वाले सभी विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की और खेल विभाग के शिक्षकों को इस सफल आयोजन के लिए बधाई दी।
