महाराजा अग्रसेन सेवा सदन ट्रस्ट ने खरावड़ हनुमान मंदिर पर लगाया भंडारा

महाराजा अग्रसेन सेवा सदन ट्रस्ट ने खरावड़ हनुमान मंदिर पर लगाया भंडारा
 

प्रसिद्ध उद्योगपति राजेश जैन व सुरेंद्र जैन ने की शिरकत, जरूरतमंदों की सेवा को बताया सबसे बड़ा पुण्य कार्य रोहतक, 20 अक्टूबर।

विजयदशमी एवं दशहरे के पावन पर्व पर दिल्ली रोड स्थित खरावड़ हनुमान मंदिर में महाराजा अग्रसेन सेवा सदन ट्रस्ट की ओर से छोले-चावल व रसगुल्ले का भंडारा लगाया गया। प्रसिद्ध उद्योगपति श्री सुरेंद्र जैन के सौजन्य से आयोजित यह भंडारा उनके पोते के जन्मदिवस के उपलक्ष्य में लगाया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में एलपीएस बोसार्ड के एमडी एवं प्रसिद्ध उद्योगपति राजेश जैन उपस्थित रहे। इस अवसर पर राजेश जैन ने कहा कि भूखे को भोजन और प्यासे को पानी पिलाना सबसे बड़ी सेवा है। महाराजा अग्रसेन सेवा सदन ट्रस्ट समाजसेवा के ऐसे कार्यों में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है। उन्होंने कहा कि श्री सुरेंद्र जैन धार्मिक प्रवृत्ति के व्यक्ति हैं और उन्होंने ट्रस्ट द्वारा निर्माणाधीन श्री लक्ष्मी मंदिर के निर्माण में भी महत्वपूर्ण योगदान दिया है। इस अवसर पर ट्रस्ट के अध्यक्ष नरेश गोयल, सुशील गुप्ता, देशराज बंसल एवं दीक्षित गोयल ने अतिथियों का अंगवस्त्र भेंट कर सम्मान किया। दशहरे के पावन अवसर पर आयोजित इस भंडारे के माध्यम से श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरित किया गया।

About the Author

Atal Hind Team Online
Atal Hind Team Online

9447 Articles