अधिकारी समाधान शिविरों एवं सीएम विंडो की लंबित शिकायतों का तुरंत करवाये समाधान:- उपायुक्त सतबीर सिंह
शिकायतों के निपटारे में कोताही बरतने वालों के विरुद्ध होगी सख्त कार्यवाही
रोहतक, 5 नवंबर:
उपायुक्त सतबीर सिंह ने अधिकारियों को सख्त निर्देश देते हुए कहा कि वे समाधान शिविरों की लंबित एवं रि-ओपन हुई पुरानी शिकायतों का तुरंत समाधान करवाये। अधिकारी सीएम विंडो की लंबित शिकायतों का भी जल्द निदान करवाना सुनिश्चित करें। ऐसी शिकायतों के निपटारे में कोताही करने वाले अधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्यवाही की जायेगी। सतबीर सिंह स्थानीय लघु सचिवालय स्थित सभागार में आयोजित समाधान शिविर में नागरिकों की समस्याएं सुन रहे थे। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी की जनकल्याणकारी सोच के तहत प्रत्येक सोमवार एवं वीरवार को सुबह 10 से 12 बजे तक जिला मुख्यालय एवं उपमंडल मुख्यालयों पर समाधान शिविर आयोजित किये जा रहे है। इन शिविरों में एक छत के नीचे सभी विभागों से संबंधित शिकायतों का समयबद्ध उचित निपटारा किया जाता है। उपायुक्त सतबीर सिंह ने नागरिकों की समस्याएं सुनने के दौरान संबंधित अधिकारियों को इन समस्याओं के समयबद्ध उचित निपटारे के निर्देश देते हुए कहा कि सरकार की हिदायतों अनुसार समाधान शिविरों की शिकायतों का निपटारा सुनिश्चित किया जाये। उन्होंने कहा कि अधिकारी शिकायतों का निपटारा करते समय उचित टिप्पणी दर्ज करें तथा कार्रवाई रिपोर्ट की गुणवत्ता सुधारे।
सतबीर सिंह ने समाधान शिविरों की लंबित एवं रि-ओपन हुई शिकायतों की समीक्षा करते हुए संबंधित विभागों के अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिये कि वे पुरानी शिकायतों का तुरंत समाधान करें तथा रि-ओपन हुई शिकायतों के समाधान के लिए कार्रवाई रिपोर्ट की गुणवत्ता में सुधार करें। इस कार्य में कोताही बरतने वाले अधिकारियों के खिलाफ कार्यवाही के लिए सरकार को सिफारिश कर दी जायेगी। उपायुक्त सतबीर सिंह ने सीएम विंडो की शिकायतों के निपटारे की विभाग अनुसार समीक्षा की तथा संबंधित अधिकारियों को इन शिकायतों का जल्द निपटारा करने के निर्देश दिये। उन्होंने कहा कि वर्ष 2025 की सभी लंबित शिकायतों का तुरंत निपटारा करवाया जाये तथा एटीआर स्कोर में सुधार के लिए कार्यवाही रिपोर्ट की गुणवत्ता पर ध्यान दिया जाये। इस अवसर पर उपमंडलाधीश आशीष कुमार, प्रादेशिक परिवहन प्राधिकरण के सचिव वीरेंद्र सिंह ढुल, नगराधीश शुभम, जिला विकास एवं पंचायत अधिकारी राजपाल चहल सहित अन्य संबंधित विभागों के उच्चाधिकारी तथा भाजपा के प्रतिनिधि सतीश चैधरी एवं डाॅ अंकुश बिड्डू मौजूद रहे।
