रोहतक में 19 अक्टूबर को लगेगा रोजगार मेला, युवाओं को मिलेगा नौकरी पाने का अवसर:- उपायुक्त सतबीर सिंह
डिप्लोमा, स्नातक, स्नातकोत्तर और 12वीं पास युवा रोजगार मेले में ले सकेंगे भाग
रोहतक,
उपायुक्त सतबीर सिंह ने बताया कि हरियाणा सरकार के निर्देशानुसार मंडल रोजगार कार्यालय, रोहतक द्वारा 19 अक्टूबर 2026 को रोजगार मेले का आयोजन किया जाएगा। यह रोजगार मेला प्रातः 9ः30 बजे लघु सचिवालय भवन, रोहतक के हॉल नंबर 301 में आयोजित होगा। रोजगार मेले में 2 से 3 नियोजक संस्थानों के भाग लेने की संभावना है, जो योग्य अभ्यर्थियों को रोजगार के अवसर प्रदान करेंगे। सतबीर सिंह ने बताया कि इस रोजगार मेले में रोहतक सहित आसपास के जिलों के कॉलेजों, पॉलिटेक्निक संस्थानों तथा आईटीआई से डिप्लोमा प्राप्त, स्नातक, स्नातकोत्तर, 12वीं पास एवं अन्य योग्यताधारी नौकरी के इच्छुक युवा भाग ले सकते हैं। रोजगार मेले में डिप्लोमा, स्नातक और स्नातकोत्तर सहित विभिन्न शैक्षणिक योग्यताओं के आधार पर रिक्त पदों के लिए अभ्यर्थियों को अवसर मिलेगा। उपायुक्त सतबीर सिंह ने युवाओं से आह्वान किया कि वे इस रोजगार मेले का अधिक से अधिक लाभ उठाएं और अपनी योग्यता के अनुसार रोजगार पाने के लिए इसमें भाग लें। उन्होंने बताया कि रोजगार मेले में शामिल होने के इच्छुक बेरोजगार अभ्यर्थी हरियाणा रोजगार विभाग की वेबसाइट www.hrex.gov.in पर अपना पंजीकरण अवश्य करवाएं, ताकि उन्हें भविष्य में आयोजित होने वाले रोजगार मेलों की जानकारी एवं उनका लाभ मिल सके।
