आरटीए रोहतक द्वारा अमूल प्लांट में परिवर्तन योजना के तहत परिवर्तन मेले का आयोजन

आरटीए रोहतक द्वारा अमूल प्लांट में परिवर्तन योजना के तहत परिवर्तन मेले का आयोजन
 

रोहतक,

जिला परिवहन अधिकारी-सह-सचिव, क्षेत्रीय परिवहन प्राधिकरण, रोहतक के मार्गदर्शन में अमूल प्लांट, रोहतक में परिवर्तन योजना के तहत परिवर्तन मेले का आयोजन किया गया। मेले का मुख्य उद्देश्य पात्र पुराने कमर्शियल वाहनों के मालिकों को परिवर्तन योजना के प्रति जागरूक करना तथा योजना के अंतर्गत उपलब्ध लाभों की जानकारी प्रदान करना था। कार्यक्रम के दौरान क्षेत्रीय परिवहन प्राधिकरण के सचिव वीरेंद सिंह ढुल, अमूल प्लांट के प्लांट हेड मनोज चौरसिया तथा लोचब मोटर्स के प्रतिनिधि विकास लोचब उपस्थित रहे। वीरेंद्र सिंह ढुल ने इस अवसर पर वाहन मालिकों को परिवर्तन योजना की प्रक्रिया, पात्रता एवं योजना का लाभ प्राप्त करने के संबंध में आवश्यक जानकारी दी। प्राधिकरण के सचिव वीरेंद्र सिंह ढुल ने वाहन मालिकों का आह्वान किया कि वे पात्र पुराने कमर्शियल वाहनों को परिवर्तन पोर्टल पर पंजीकृत करवाकर योजना का लाभ उठाएं। साथ ही, निर्धारित आयु सीमा पूरी कर चुके डीजल एवं पेट्रोल वाहनों के संबंध में लागू सरकारी निर्देशों का पालन करें तथा नियमानुसार स्क्रैपिंग अथवा एनओसी की प्रक्रिया अपनाएं। उन्होंने कहा कि जागरूकता कार्यक्रमों का उद्देश्य वाहन मालिकों को सरकारी योजनाओं से जोड़ना, पुराने वाहनों के उचित निस्तारण को प्रोत्साहित करना तथा पर्यावरण संरक्षण एवं सड़क सुरक्षा को बढ़ावा देना है।

About the Author

Atal Hind Team Online
Atal Hind Team Online

9447 Articles