जिला की मंडियों में 7103 मीट्रिक टन धान की खरीद

जिला की मंडियों में 7103 मीट्रिक टन धान की खरीद
 

सिरसा, 12 अक्टूबर। जिला की विभिन्न मंडियों में खरीद एजेंसियों द्वारा न्यूनतम समर्थन मूल्य पर 7103 मीट्रिक टन (एमटी) धान की खरीद की जा चुकी है। कुल आवक में से खाद्य एवं आपूर्ति विभाग द्वारा 3589 एमटी, हैफेड द्वारा 2561 एमटी तथा हरियाणा स्टेट वेयरहाउसिंग कारपोरेशन द्वारा 953 एमटी खरीद की गई है। इसके साथ-साथ उठान प्रक्रिया भी तेजी से जारी है। जिला खाद्य एवं आपूर्ति नियंत्रक हरवीर सिंह ने बताया कि डबवाली अनाजमंडी में 1313 एमटी, देसूजोधा मंडी में 847 एमटी, ऐलनाबाद मंडी में 311 एमटी, कालांवाली में 1069 एमटी, रानियां में 532 एमटी, रोड़ी मंडी में 628 एमटी धान की खरीद दर्ज की गई, साथ ही जिला की अन्य मंडियों में भी धान की आवक जारी है। उन्होंने किसानों से अपील करते हुए कहा कि धान को सुखाकर मंडी में लेकर आए, ताकि जल्द खरीद की जा सके।

About the Author

Atal Hind Team Online
Atal Hind Team Online

9447 Articles