विद्यालयों में बाल संरक्षण एवं सुरक्षा को लेकर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

विद्यालयों में बाल संरक्षण एवं सुरक्षा को लेकर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित
 

सिरसा, 05 नवंबर।

बाल संरक्षण एवं जागरूकता अभियान के तहत चाइल्ड वेलफेयर कमेटी सिरसा की ओर से डबवाली क्षेत्र के विभिन्न विद्यालयों में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए गए। कमेटी के चेयरमैन डॉ. मदन लाल और सदस्य अनिल ढिढारिया ने सेंट जोसेफ हाई स्कूल डबवाली व कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय डबवाली में विद्यार्थियों को बाल संरक्षण एवं सुरक्षा के प्रति जागरूक किया। कार्यक्रम के दौरान डॉ. मदन लाल और अनिल ढिढारिया ने विद्यार्थियों को पॉक्सो अधिनियम, बाल विवाह की रोकथाम, साइबर अपराधों से बचाव तथा नशे के दुष्प्रभावों और इसकी रोकथाम के बारे में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने बच्चों को उनके अधिकारों, व्यक्तिगत सुरक्षा और किसी भी प्रकार के शोषण के प्रति सजग रहने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि बच्चों की सुरक्षा और उनका उज्ज्वल भविष्य सुनिश्चित करना समाज की सामूहिक जिम्मेदारी है। बच्चों को किसी भी प्रकार के शोषण, बाल विवाह, साइबर अपराध या नशे से जुड़ी गतिविधियों की जानकारी मिलने पर संबंधित अधिकारियों को सूचित करना चाहिए। साथ ही, अपने आसपास होने वाली ऐसी घटनाओं के प्रति भी जागरूक रहना चाहिए।

About the Author

Atal Hind Team Online
Atal Hind Team Online

9447 Articles