बच्चों ने दीया सजावट, कार्ड मेकिंग और क्विज के माध्यम से दिखाई प्रतिभा

बच्चों ने दीया सजावट, कार्ड मेकिंग और क्विज के माध्यम से दिखाई प्रतिभा
 

सिरसा, 27 अक्टूबर।

जिला बाल कल्याण परिषद सिरसा द्वारा आयोजित बाल दिवस प्रतियोगिताओं के चौथे दिन दीया/कैंडल सजावट, स्केचिंग, ऑन द स्पॉट पेंटिंग, कार्ड मेकिंग एवं क्विज प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। इन प्रतियोगिताओं में सिरसा जिला व आसपास के क्षेत्रों के सरकारी एवं निजी स्कूलों के लगभग 300 बच्चों ने भाग लिया और अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। जिला बाल कल्याण अधिकारी नरेंद्र सिंह ने कहा कि बाल भवन का मंच बच्चों के सर्वांगीण विकास, आत्मविश्वास बढ़ाने और उनकी प्रतिभा को निखारने का सशक्त माध्यम है। यहां बच्चों को अपनी कला, ज्ञान एवं कौशल का प्रदर्शन करने का अवसर मिलता है, जो भविष्य में उनकी सफलता की दिशा में महत्वपूर्ण कदम साबित होता है। उन्होंने कहा कि बाल भवन में किसी भी बच्चे के साथ भेदभाव नहीं किया जाता, बल्कि प्रत्येक बच्चे को अपनी प्रतिभा दिखाने के लिए समान अवसर प्रदान किए जाते हैं। उन्होंने बताया कि 24 अक्टूबर को आयोजित की जाने वाली प्रतियोगिताएं अब 28 अक्टूबर को होने वाली प्रतियोगिताओं के साथ आयोजित की जाएंगी। प्रतियोगिताओं के दौरान निर्णायक मंडल की भूमिका मीनाक्षी, प्रवीण एवं वर्षा ने निभाई, जबकि क्विज प्रतियोगिता में अरुण कुमार ने क्विज मास्टर की भूमिका निभाई। इस अवसर पर पूनम नागपाल, अमन रेजा, राजीव सहित बाल भवन का समस्त स्टाफ उपस्थित रहा।

About the Author

Atal Hind Team Online
Atal Hind Team Online

9447 Articles