सिरसा के गांव मोरीवाला में क्रिकेट महाकुंभ का आगाज, हारे का सहारा ट्रस्ट के प्रधान मनीष सिंगला ने की बतौर मुख्य अतिथि शिरकत, युवाओं को नशे से दूर रहने का दिया संदेश

सिरसा के गांव मोरीवाला में क्रिकेट महाकुंभ का आगाज, हारे का सहारा ट्रस्ट के प्रधान मनीष सिंगला ने की बतौर मुख्य अतिथि शिरकत, युवाओं को नशे से दूर रहने का दिया संदेश
 

सिरसा।

गांव मोरीवाला में नाथ समाज के तत्वावधान में आयोजित विशाल क्रिकेट टूर्नामेंट करवाया गया। नशे के खिलाफ युवाओं को एकजुट करने और खेलों को बढ़ावा देने के उद्देश्य से आयोजित इस प्रतियोगिता में आसपास के क्षेत्रों की कुल 17 टीमों ने हिस्सा लिया है। कार्यक्रम में 'हारे का सहारा चैरिटेबल ट्रस्ट' के प्रधान मनीष सिंगला ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत कर टूर्नामेंट का उद्घाटन किया। उद्घाटन समारोह को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि मनीष सिंगला ने इस सामाजिक व खेल पहल के लिए नाथ समाज को बधाई दी। उन्होंने युवाओं का आह्वान करते हुए कहा कि आज हमारे युवा साथी को नशे जैसी सामाजिक बुराई से दूर रहने की सबसे ज्यादा जरूरत है। इसके लिए युवाओं को खेलों से जुड़ना होगा, मैदानों का रुख करना होगा और भक्ति व परमात्मा के साथ जुड़ना होगा। जब युवा सेहतमंद और संस्कारवान बनेगा, तभी समाज का संपूर्ण विकास होगा और परिवारों का सही तरीके से पालन-पोषण हो सकेगा। मनीष सिंगला ने हरियाणा सरकार की खेल नीति की सराहना करते हुए कहा कि राज्य सरकार युवाओं और खिलाड़ियों के लिए अभूतपूर्व कार्य कर रही है।

खिलाड़ियों को बेहतर सुविधाएं, प्रोत्साहन राशि और नौकरियां देकर उनका भविष्य सुरक्षित किया जा रहा है। मनीष सिंगला ने बताया कि हारे का सहारा चैरिटेबल ट्रस्ट केवल समाज सेवा ही नहीं, बल्कि खेलों के क्षेत्र में भी एक विशेष मुहिम चला रहा है। उन्होंने कहा कि ग्रामीण अंचल की छिपी हुई खेल प्रतिभाओं को निखारने के लिए ट्रस्ट लगातार खेल आयोजनों को समर्थन दे रहा है। खेल आयोजनों के साथ-साथ जरूरत पड़ने पर होनहार खिलाड़ियों को हर संभव आर्थिक व सामग्री सहयोग प्रदान किया जा रहा है। इस मौके पर निजी सचिव हरपिंदर शर्मा, निजी सचिव योगेश बिज़ारनिया सहित काफ़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद थे।

<strong> </strong>

About the Author

Atal Hind Team Online
Atal Hind Team Online

9447 Articles