जिले में 2,73,513 मीट्रिक टन धान की हुई खरीद

जिले में 2,73,513 मीट्रिक टन धान की हुई खरीद
 

सिरसा, 05 नवंबर।

जिले की विभिन्न अनाज मंडियों में खरीद एजेंसियों द्वारा न्यूनतम समर्थन मूल्य पर गत दिवस तक कुल 2,73,513 मीट्रिक टन धान की खरीद की जा चुकी है। खाद्य एवं आपूर्ति विभाग ने 80,951 मीट्रिक टन, हैफेड ने 1,34,549 मीट्रिक टन तथा हरियाणा स्टेट वेयरहाउसिंग कॉरपोरेशन ने 58,013 मीट्रिक टन धान की खरीद की है। वहीं, मंडियों से अब तक कुल 1,87,498 मीट्रिक टन धान का उठान किया जा चुका है। जिला खाद्य एवं आपूर्ति नियंत्रक हरवीर सिंह ने बताया कि धान खरीद प्रक्रिया के तहत अब तक कुल 35,298 किसान लाभान्वित हुए हैं। इनमें खाद्य एवं आपूर्ति विभाग के माध्यम से 9,202, हैफेड के माध्यम से 20,373 तथा हरियाणा स्टेट वेयरहाउसिंग कॉरपोरेशन के माध्यम से 5,723 किसान शामिल हैं। उन्होंने बताया कि कालांवाली अनाज मंडी में सर्वाधिक 62,429 मीट्रिक टन धान की खरीद हुई है। इसके अलावा डबवाली में 45,788 मीट्रिक टन, सिरसा में 21,170 मीट्रिक टन, रोड़ी में 13,589 मीट्रिक टन, अबूबशहर में 12,585 मीट्रिक टन, ऐलनाबाद में 8,552 मीट्रिक टन, रानियां में 7,808 मीट्रिक टन तथा देसूजोधा मंडी में 6,051 मीट्रिक टन धान की खरीद दर्ज की गई है। जिले की अन्य मंडियों में भी धान खरीद प्रक्रिया जारी है।

About the Author

Atal Hind Team Online
Atal Hind Team Online

9447 Articles