जिले में 318063 मीट्रिक टन धान की हुई खरीद

जिले में 318063 मीट्रिक टन धान की हुई खरीद
 

सिरसा, 10 नवंबर।

जिले की विभिन्न अनाज मंडियों में खरीद एजेंसियों द्वारा न्यूनतम समर्थन मूल्य पर गत दिवस तक कुल 3,18,063 मीट्रिक टन धान की खरीद की जा चुकी है। खाद्य एवं आपूर्ति विभाग ने 92,981 मीट्रिक टन, हैफेड ने 1,55,468 मीट्रिक टन तथा हरियाणा स्टेट वेयरहाउसिंग कॉरपोरेशन ने 69,614 मीट्रिक टन धान की खरीद की है। वहीं, मंडियों से अब तक कुल 2,27,354 मीट्रिक टन धान का उठान किया जा चुका है। जिला खाद्य एवं आपूर्ति नियंत्रक हरवीर सिंह ने बताया कि धान खरीद प्रक्रिया के तहत अब तक कुल 42,176 किसान लाभान्वित हुए हैं। इनमें खाद्य एवं आपूर्ति विभाग के माध्यम से 10,882, हैफेड के माध्यम से 23,890 तथा हरियाणा स्टेट वेयरहाउसिंग कॉरपोरेशन के माध्यम से 7,404 किसान शामिल हैं। उन्होंने बताया कि कालांवाली अनाज मंडी में सर्वाधिक 74,587 मीट्रिक टन धान की खरीद हुई है। इसके अलावा डबवाली में 50,290 मीट्रिक टन, सिरसा में 24,938 मीट्रिक टन, रोड़ी में 15,220 मीट्रिक टन, ऐलनाबाद में 10,805 मीट्रिक टन, रानियां में 8,331 मीट्रिक टन, देसूजोधा में 7,897 मीट्रिक टन तथा अबूबशहर में 14,068 मीट्रिक टन धान की खरीद दर्ज की गई है।

About the Author

Atal Hind Team Online
Atal Hind Team Online

9447 Articles