महाराजा अग्रसेन जयंती पर लगाया गया भव्य रक्तदान शिविर :सन्नी बांसल

महाराजा अग्रसेन जयंती पर लगाया गया भव्य रक्तदान शिविर :सन्नी बांसल
 

सिरसा।

महाराजा अग्रसेन जयंती के उपलक्ष्य में महाराजा अग्रसेन सेवादल सिरसा एवं अग्रवाल वैश्य समाज सिरसा इकाई द्वारा संयुक्त रूप से महाराजा अग्रसेन गर्ल्स सीनियर सेकेंडरी स्कूल में 14 वें विशाल रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। इस रक्तदान शिविर में 12 महिलाओ सहित 97 रक्तदाताओं ने भाग लिया। महाराजा अग्रसेन सेवादल एवं अग्रवाल वैश्य समाज की ओर से आयोजित इस रक्तदान शिविर का उद्देश्य जरूरतमंद मरीजों के लिए रक्त की उपलब्धता सुनिश्चित करने के साथ-साथ समाज के लोगों को रक्तदान के प्रति जागरूक करना है। महाराजा अग्रसेन जयंती के अवसर पर संस्था की ओर से हर वर्ष रक्तदान शिविर का आयोजन किया जाता है। रक्तदान एक ऐसा पुनीत कार्य है, जिससे किसी जरूरतमंद व्यक्ति का जीवन बचाया जा सकता है। उन्होंने कहा कि एक यूनिट रक्त कई जरूरतमंद मरीजों के लिए जीवनदायिनी साबित हो सकता है। इसके साथ ही अग्रवाल वैश्य समाज की तरफ से आयोजित चित्रकला प्रतियोगिता के सभी प्रतिभागियों को भी सम्मानित किया गया। इस अवसर पर पं.परीक्षित शर्मा, भाई सुनील शर्मा योगी, बनवारी लाल बिश्नोई (इंचार्ज सिरसा हरियाणा एंटी नारकोटिक्स ब्यूरो), कपिल सरावगी, महाराजा अग्रसेन सेवा दल से सन्नी बांसल, सुनील सिंगला, कुलदीप गर्ग, आशीष खजांची, जानु मित्तल, अरुण सिंगला, अग्रवाल वैश्य समाज से आकाश चाचाण, साकेत गोयल, विशाल गुप्ता, दीपक गुप्ता, शिवा बांसल, राजेश साहुवाला, अनिशा गोयल, टीना बांसल, विंसी बांसल, तनु बांसल, कांता गर्ग, ज्योति सिंगला, अनु गर्ग, खुशबू मित्तल, मनु मित्तल सहित अन्य मौजूद थे।

About the Author

Atal Hind Team Online
Atal Hind Team Online

9447 Articles