प्रदेश युवा कांग्रेस के वरिष्ठ उपाध्यक्ष मोहित शर्मा ने फ्रेंड्स कॉलोनी स्थित श्री राधा कृष्ण पार्क में आयोजित रामलीला में विशेष रूप से पहुंचकर भगवान श्रीराम का आशीर्वाद प्राप्त किया।
सिरसा।
मोहित ने श्री रामायण क्लब की ओर से आयोजित की जा रही रामलीला मंचन का आनंद लिया और आयोजन समिति द्वारा किए गए शानदार प्रबंधों की सराहना की।
मोहित शर्मा ने कहा कि भगवान श्रीराम का जीवन पूरी मानवता के लिए आदर्श है। उनके जीवन से हमें सत्य, मर्यादा, त्याग, संयम, कर्तव्य और धर्म के मार्ग पर चलने की प्रेरणा मिलती है। रामलीला केवल एक धार्मिक आयोजन नहीं, बल्कि हमारी समृद्ध संस्कृति और परंपराओं को आने वाली पीढ़ियों तक पहुंचाने का महत्वपूर्ण माध्यम भी है।
उन्होंने कहा कि ऐसे धार्मिक एवं सांस्कृतिक आयोजनों से समाज में आपसी भाईचारा, प्रेम और एकजुटता की भावना मजबूत होती है। विशेष रूप से युवा पीढ़ी को भगवान श्रीराम के आदर्शों और उनके जीवन मूल्यों से प्रेरणा लेकर समाज और राष्ट्र के निर्माण में सकारात्मक भूमिका निभानी चाहिए।
इस अवसर पर मोहित शर्मा ने श्री रामायण क्लब के सभी पदाधिकारियों, सदस्यों और कलाकारों को सफल एवं भव्य आयोजन के लिए बधाई दी। उन्होंने कहा कि रामलीला के मंचन में कलाकारों द्वारा भगवान श्रीराम के जीवन एवं आदर्शों को जिस भावपूर्ण तरीके से प्रस्तुत किया जा रहा है, वह सराहनीय है।
इस मौके पर मोहित शर्मा जी के साथ ऋषभ शर्मा सुखविंदर सिंह रवि शर्मा गौतम शर्मा आदि मौजूद रहे
कार्यक्रम के दौरान श्रद्धालुओं और क्षेत्रवासियों में विशेष उत्साह देखने को मिला। मोहित ने उपस्थित लोगों से भगवान श्रीराम के आदर्शों को अपने जीवन में अपनाने और समाज में प्रेम, सद्भाव एवं भाईचारे को बढ़ावा देने का आह्वान किया। इस मौके पर कमेटी मेंबर प्रधान मन्नू लाहोरिया, महासचिव रामकिशन,सचिव मनोज चंदा, कोषाध्यक्ष संजय चंदा, मुख्य सलाहकार रवि उर्फ काका, उपप्रधान उम्मेद सिंह ,स्टेट संचालक सोनू शर्मा, संरक्षक स्वर्ण लाल बत्रा आदि मौजूद रहे
